Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनाघाटी में जंगली सुअरों व बंदरों का आंतक, दो ग्रामीणों को सुअर व आधा दर्जन लोगों को बन्दरो ने किया जख्मी,एक कि हालत गंभीर,पढ़े खबर…..

बड़कोट।
यमुनाघाटी के नंदगाव में जहां जंगली सुअर ने दो ग्रामीणों को निवाला बनाया वही बड़कोट नगर में बंदरों ने आधा दर्जन नगरवासियों को जख्मी कर दिया। नगर व ग्रामवासियों ने अपर यमुना वन प्रभाग के प्रभागियवनाधिकारी से जंगली सुअरों से व बंदरों से निजात दिलाने के लिए उचित कार्यवाही की मांग की है।
मालूम हो कि आजकल यमुनाघाटी के ग्रामीण क्षेत्र में जंगली सुअरों का आतंक बना हुआ है। ग्रामीणों की फसलों को भारी नुकसान पहुँचाने के अलावा नन्द गाँव के ग्रामीण जीतपाल राणा पुत्र श्री कुंदन सिंह और गोकल लाल पर गौशाला जाते समय जंगली सुअर ने हमला कर दिया जिसमें गोकल लाल की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों ग्रामीणों को घायल अवस्था मे बड़कोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जिसमें से गंभीर हालत में गोकल लाल को देहरादून रैफर किया गया जहां उनका इलाज चल रहा है । वही बड़कोट नगर पालिका में बंदरों का झुंड जगह जगह हमलावर हो रखें है। आधा दर्जन से अधिक नगरवासियों को बंदरो ने घायल कर दिया जिनका सी एच सी में इलाज चल रहा है। जय हो ग्रुप के संयोजक सुनील थपलियाल और
समाजसेवी ललिता भंडारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जहाँ जंगली सुअरों ने इंसानों पर हमला करते हुए घायल किया है वही बड़कोट में बन्दर हमलावर हो रखें है। उन्होंने कहा कि वन विभाग के संज्ञान में मामला होने के बाद भी जंगली सुअरों व बन्दरो को नही भगाया जा रहा है। उन्होंने डी एफ ओ बड़कोट से उक्त दोनों मामले में कार्यवाही की मांग की है।
प्रभागीयवनाधिकारों रविन्द्र पुंडीर ने बताया कि उक्त दोनों मामले संज्ञान में आ गए है ,वन विभाग के रेंज अधिकारी व वन कर्मियों को इस सुअरों व बंदरों को भगाने के लिए कहा गया है और हमलावर जंगली जानवरों से ग्रामीणों व नगर वासियों को जल्द राहत देने का प्रयास किया जायेगा।

Related posts

जिला पत्रकार संघ उत्तरकाशी की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध हुआ गठन, सुनील थपलियाल अध्यक्ष,सुरेंद्र नौटियाल महामंत्री बने।

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी:इकतीस पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin

राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में परीक्षाफल में गड़बड़ी का आरोप हुई तालाबंदी और धरना प्रदर्शन… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page