Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सीएम धामी के जन्मदिन पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में पुजा अर्चना और अस्पताल में भाजपाइयों ने बांटे फल… पढ़ें।

उत्तरकाशी /अरविन्द थपलियाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस पर उत्तरकाशी भाजपाइयों ने उनके दीर्घायुके लिए विशेष पूजा अर्चना की है।
सोमवार को उत्तराखण्ड़ के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर सहित बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर उत्तरकाशी में जलाभिषेक कर मुख्यमंत्री श्री धाम के दीर्घायु के लिए भाजपायों ने विशेष पूजा अर्चना की है।
बाद में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया है।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह राणा ने बताया कि गंगोत्री – यमुनोत्री धाम में तीर्थ पुरोहित ने भाजपा जिलध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह राणा की और से लगाई गई मुख्यमंत्री के नाम गोत्र से विषेश पूजा अर्चना की गई है। वहीं बाबा काशी-विश्वनाथ मंदिर उत्तरकाशी में पार्टी जिलाध्यक्ष के साथ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महाभिषेक पूजा तथा रूद्राभिषेक पूजा संपन्न की गई है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सत्येंद्र राणा ने कहा जिस प्रकार से धामी के नेतृत्व में नकल विरोधी कानून ,धर्मांतरण कानून, महिला आरक्षण, उत्तराखंड राज्य आंदलनकारि आरक्षण, लव जिहाद जैसे राज्य हित में राष्ट्रहित में अहम फैसले लिए गए!
हम उनके लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह उनको शक्ति और संभल प्रदान करें ताकि वह प्रदेश की इसी प्रकार सेवा करते हुए कड़े और बड़े फैसले लेते रहें जिस के लिए वह जानें भी जाते हैं धाकड़ धामी के नाम से उत्तराखंड राज्य उनके नेतृत्व विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है वह प्रदेश और हम सब का निरंतर नेतृत्व एवं मार्गर्शन करते रहे!

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष मुरारी लाल भट्ट,लोकेंद्र बिष्ट,सुधा गुप्ता ,जिला महामंत्री नागेन्द्र चौहान, सबिता भट्ट,सूरत गुसाईं, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित सेमवाल, राजेन्द्र सिंह गंगाडी ,बालशेखर, चंडी प्रसाद भट्ट,मनवीर सिंह राणा, अनीता राणा,महावीर नेगी ,सोबन सिंह राणा, यशपाल बिष्ट, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

उत्तराखंड  के स्कूलों में शौचालय निर्माण को 3.17 करोड़ स्वीकृत,भारत सरकार ने स्वच्छ भारत कोष ट्रस्ट से जारी किया बजट

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी ब्रेकिंग :कल बंद रहेंगे कक्षा एक से बारहवीं तक के स्कूल

Jp Bahuguna

चकराता महाविद्यालय में कौशल विकास के अंतर्गत शिशिक्षु प्रशिक्षण योजना की जानकारी दी

admin

You cannot copy content of this page