Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पुरोला एक सोशल मीडिया पत्रकार ने चिकित्सक के साथ की अभद्रता,कानूनी कार्यवाही की उठी मांग, जनपद के सभी चिकित्सालयों में ओ पी डी का बहिष्कार ,पढ़े पूरी खबर…

पुरोला।जनपद उत्तरकाशी के पुरोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक सोशल मीडिया पत्रकार पर अपद्रता का आरोप लगा है।
मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला का है जहां एक सोशल मीडिया पत्रकार पर ओपीडी विभाग में अपद्रता करने आरोप लगा है।
प्रभारी चिकित्सक मनोज असवाल ने उप जिलाधिकारी को पत्र लिखा जिसमें सोशल मीडिया पत्रकार पर ओपीडी में सरकारी काम में बाधा पंहुचाने का आरोप लगाया है।
इस मामले को लेकर पुरोला सहित जनपद भर के चिकित्सालयों में डॉक्टरों ने ओपीडी का कार्य बहिष्कार किया है जिससे स्वास्थ्य सेवाएं भी वाधित हो रही है।
चिकित्सकों ने उपजिलाधिकारी पुरोला, थाना पुरोला सहित CMO व DM उत्तरकाशी को पत्र लिखकर उक्त सोशल मीडिया पत्रकार पर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। इधर जनपद के पुरोला सहित मोरी, नौगाँव, बड़कोट, खरादी, गडोली, ब्रह्मखाल, चिन्यालीसौड़, डुंडा, जिला अस्पताल उत्तरकाशी, भटवाड़ी आदि अस्पतालों में चिकित्सक नाराज है और कार्यवाही न होने पर ओ पी डी का बहिष्कार कर दिया है।
इधर पत्रकार प्रताप रावत ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।

Related posts

अंहकार का एक दिन अंत अवश्य:आयुष कृष्णनयन

Arvind Thapliyal

यमुनाघाटी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बने सोबन सिहं राणा और जयेंद्र सिहं तोमर महासचिव… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

आप का बढ़ता कुनबा, रुद्रप्रयाग जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी हुए पार्टी में शामिल,कर्नल कोठियाल ने दिलाई सदस्यता

admin

You cannot copy content of this page