Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

ब्रेकिंग । पेयजल पंपिंग योजना स्वीकृति को मुख्यमंत्री धामी को 47वें दिन मिला शिष्टमंडल सीएम ने दिया भरोसा… पढ़ें।

बड़कोट/अरविन्द थपलियाल।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में सायं बड़कोट क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने विधायक दुर्गेश्वर लाल के नेतृत्व में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने बड़कोट पेयजल पंपिंग योजना से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि बड़कोट पेयजल पंपिंग योजना की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल की मांग पर पंपिंग पेयजल योजना के निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने एक ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री ने ज्ञापन में वर्णित समस्याओं के समाधान पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्प है और इस दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं।
मालूम हो कि बड़कोट नगरपालिका में अनिश्चितकालीन अनशन और भूख हड़ताल पिछले 6जुन से आजकक गतिमान और आंदोलन को आज 47वां दिन है जहां पूर्व सैनिक प्रविन रावत भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
इस अवसर पर ज़िलाध्यक्ष बीजेपी सतेंद्र राणा, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, पूर्व ज़िलाध्यक्ष जयवीर सिंह जयारा, प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा चण्डी प्रसाद बेलवाल, मण्डल अध्यक्ष जयप्रकाश रावत,अजय रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष जशोदा राणा, धनवीर रावत, राजाराम जगुडी़सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

उत्तरकाशी:आधार शिविरों में जाकर करवाएं अपने आधार कार्ड को अपडेट:-रुहेला

admin

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु का मुख्यमंत्री आवास में किया गया नागरिक अभिनन्दन,राष्ट्रपति ने किया 2001.94 करोड़ रूपये की नौ विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

admin

जागरूकता- हम सबने मिलकर यह ठाना है नशा मुक्त बड़कोट बनाना है, नशा तो ऐसी आदत है, सीधी मौत की दावत है। पढ़े पूरी खबर…..

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page