Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

विश्व विद्यालय ने महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं का किया गलत मुल्यांकन.. पढ़ें।

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल। रामचन्द्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष के छात्र/ छात्राओं का रिजल्ट घोषित होने के बाद अंक तालिका में 70प्रतिशत छात्र/छात्राओं कम प्रतिशत आने से महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष राहुल नौटियाल ने कुलपति को श्रीदेव सुमन को पत्र लिखा है और चिंता जाहिर की है और कापियों के गड़बड़ी का आरोप लगाया है।
छात्र संघ अध्यक्ष राहुल नौटियाल आरोप लगाया कि रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में इस बार उत्तर पुस्तिकाओं में जो गड़बड़ी का मामला सामने आया था उसको देखते हुए छात्र संघ अध्यक्ष राहुल नौटियाल ने श्री देव सुमन यूनिवर्सिटी को चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द सभी छात्रों की कॉपियां का पुनर मूल्यांकन नहीं होता या फिर छात्रों को पास नहीं कराया जाता तो छात्र संघ अध्यक्ष राहुल नौटियाल भूख हड़ताल में बैठने के लिए बाध्य हो जाएंगे और इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।
महाविद्यालय में छात्र/छात्राओं के गलत मुल्यांकन से छात्र परेशान हैं और विश्व विद्यालय प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।

Related posts

उत्तरकाशी :15 दिन में दवा व काउंसलिंग के जरिये पा सकते हैं तम्बाकू के नशे से छुटकारा :डॉ प्रिया त्यागी

Jp Bahuguna

जिलाधिकारी ने ली कोविड-19 महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चे एवं स्ट्रीट चिल्ड्रन की पूर्ण सुरक्षा तथा बाल संरक्षण की बैठक

admin

दुःखद।घास काटने गई महिला की मलवे के नीचे दबने से मौत… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page