Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट नगर पालिका में पंपिंग योजना स्वीकृति को लेकर तालाबंदी दी सरकार को चेतावनी…. पढ़ें।

बड़़कोट/अरविन्द थपलियाल।जनपद के बड़कोट नगर पालिका में भीषण पेयजल संकट से निजात पाने के लिए क्रमिक धरना जारी है। आंदोलनकारियों ने आज 28 जून शुक्रवार को नारेबाजी करते हुए सरकारी एवं गैर सरकारी विभागों में सांकेतिक तालाबंदी की । साथ ही नगरीय पेयजल पम्पिंग योजना की वित्तीय स्वीकृति की सरकार से मांग की है।
आपको बताते चले कि यमुनोत्री धाम का मुख्य पड़ाव नगर पालिका बड़कोट विगत 4 माह से भीषण जल संकट से अस्त व्यस्त है। शुक्रवार को आंदोलकारियों ने बड़कोट के सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में सांकेतिक तालाबंदी कर नाराजगी जताई।

आन्दोलनकारियों का कहना है कि 6 जून से क्रमिक धरना चल रहा है और अगर जल्द पेयजल पम्पिंग योजना की वित्तीय स्वीकृति नही मिली तो 6 जुलाई शनिवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि सरकार जनता की परेशानी को समझे व उग्र आन्दोल को होने से रोके अन्यथा चक्का जाम, सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयो में तालाबंदी सहित आंदोलन उग्र किया जायेगा। नगरवासियों ने राज्य सरकार से जल्द चार सूत्रीय मांगों के निस्तारण की उम्मीद जताई है। तालाबंदी व धरना देने वालों में जय हो ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल, सरपंच अजय रावत,व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर रावत,पूर्ण रावत,विजयपाल रावत,दीपेंद्र मिश्रवान,सुमन रावत,राजेश उनियाल, दिनेश रावत, विजय भगत सिंह, नीरज रावत,कपिल राणा,नरोत्तम रतूडी, डॉ सोबेन्द्र चौहान,तेग सिंह ,चैन सिंह असवाल,प्रताप रावत,आलोक, रोहित रावत, पंकज, राम उनियाल,आशीष ,कमला देवी,सुंदरा देई,सोना,उज्जला रतूडी,गंगोत्री,जे पी गैरोला, अमर, बाबूराम,कामेश शाह,राहुल ,दीपक ,भगवती भद्री,सभासद त्रेपन सिंह असवाल,सभासद संजय अग्रवाल,देवेंद्र सिंह,झावर सिंह,क्रष्णपाल सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

Related posts

नशे के खिलाफ आये नगर वासी ,‘‘जय हो‘‘ ग्रुप ने चलाया हस्ताक्षर अभियान , दिया ज्ञापन

admin

गुमालगांव तिहरे हत्याकांड में फिर बरकरार रही फांसी की सजा पुनः सुनवाई के बाद अदालत का कड़ा फैसला, आरोपी पर 10 हजार रुपये अर्थदंड भी,डिटेल देखें……….

Team Yamunotri Express

उत्त्तरकाशी:मध्य रात्रि के बाद भूकंप से डोली धरती

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page