Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कार्रवाई।1 किलो से अधिक चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार,SP उत्तरकाशी ने टीम को दिया 2500 रु0 का पुरस्कार… पढ़ें।

उत्तरकाशी।चारधाम यात्रा के बीच कुछ नशे के सौदागर यात्रा की आड़ मे अवैध नशे की गतिविधियों में सलिंप्त हैं, अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा ऐसे अवैध नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसने हेतु यात्रा ड्यूटी के अतिरिक्त पुलिस टीमों को लगातार सक्रिय कर रखा है, इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी प्रशांत कुमार के निकट पर्यवेक्षण में कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस व एसओजी की टीम द्वारा नशे की अवैध तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अमरजीत सिंह एवं एसओजी प्रभारी प्रकाश राणा के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी की टीम द्वारा कल 01.06.2024 की देर सायं को जाल बुनते हुये तेखला-माण्डों बाईपास रोड़ से गोविन्द सिंह नामक व्यक्ति को अवैध चरस की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से 1 किलो 86.5 ग्राम चरस बरामद हुयी है।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त तस्कर के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पर 8/20 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है, अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। अभियुक्त गांव से चरस इकट्ठा कर बेचने की फिराक में था।

गिरफ्तार अभियुक्त- गोविन्द सिंह पुत्र स्व0 भदर सिंह निवासी ग्राम डासडा पो0ऑ0 भंकोली, कोतवाली मनेरी, उत्तरकाशी उम्र- 63 वर्ष।

बरामद माल- 1 किलो 86.5 ग्राम चरस (कीमत करीब 2.20 लाख रु0)

पुलिस टीम
1- उ0नि0 दीपशिखा- चौकी प्रभारी बाजार
2- हे0कानि0 चन्द्र मोहन नेगी
3- कानि0 दीपक चौहान
4- कानि0 प्रेमलाल
5- एसओजी टीम

एस0पी0 उत्तरकाशी ने बताया गया कि ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 को सफल बनाने के लिए उत्तरकाशी पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मुहिम उदयन के अंतर्गत लगातार कार्रवाई की जा रही है, चारधाम यात्रा की आड़ में कुछ अवैध नशे के कारोबारी मौके का फायदा उठाने की फिराक मे हैं, ऐसे कारोबारियों पर शिंकजा कसने के लिए जनपद पुलिस, एसओजी व एएनटीएफ की टीम को एक्टिव मोड़ पर रखा गया है,चारधाम यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित व सरल संचालन के साथ-साथ अवैध नशे के सौदागरों पर भी पुलिस पैनी नजर बनाई हुयी है। चरस की बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली टीम की सराहना करते हुये उनके द्वारा टीम को 2500 रु0/ का पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।

Related posts

उत्तरकाशी :डीएम ने किया यमुनोत्री धाम  यात्रा ब्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण, लोनिवि ईई का स्पष्टीकरण तलब

admin

उत्तरकाशी :सभी छह क्षेत्र पंचायतों की बैठक की तिथियां घोषित,पढें कब होगी आपके यहां बीडीसी बैठक

admin

अच्छी पहल।महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत परिसंपत्तियों के सृजन पर जोर देते हुए कहा है कि मनरेगा के तहत प्राथमिकता के आधार पर आंगनवाड़ी केन्द्रों का निर्माण, प्राथमिक विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण, एएनएम सेंटर्स निर्माण, पंचायत भवन व बारातघर जैसे सामुदायिक सुविधाओं से जुड़ी परिसपत्तियां सृजित करने का काम किया जाये:डीएम

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page