Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के लिये चिन्यालीसौड़ की श्रुति का हुआ चयन.. पढ़ें।

चिन्यालीसौड़/अरविन्द थपलियाल।राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में चिन्यालीसौड़ विकासखण्ड के एकमात्र छात्रा के चयन पर विद्यालय व क्षेत्र में खुशी की लहर है। श्रुति बिरजा प्राइमरी स्कूल की छात्रा है। उसने बिरजा प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक अमित पंवार के मार्गदर्शन में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की परीक्षा के लिए तैयारी की थी। अपने छात्रा के राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में चयन होने पर अमित पंवार ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उनकी मेहनत सफल रही।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर विनोद प्रकाश सेमवाल ने बताया कि नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में विकास खण्ड चिन्यालीसौड़ से एकमात्र विद्यार्थी श्रुति कोठारी का चयन कक्षा 6 के लिए हुआ है। छात्रा के चयन पर खंड शिक्षा अधिकारी गब्बर सिंह नेगी ने विद्यालय परिवार को बधाई दी है।

शनिवार को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। श्रुति ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में चयन होने का श्रेय अपने शिक्षकों और अपने माता-पिता को दिया है। श्रुति के चयन से पूरे क्षेत्र व विद्यालय में खुशी का माहौल है। इस विद्यालय से हर वर्ष बच्चे प्रतियोगिता परीक्षाओं में चयनित हो रहे हैं विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि क्षेत्र से श्रुति के राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में चयन होने व इसी विद्यालय के 6 बच्चो का सैनिक स्कूल के चयन से निश्चित ही क्षेत्र के अन्य बच्चों का मनोबल भी बढ़ेगा।

मालूम हो कि राजीव गांधी नवोदय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 19 फरवरी को आयोजित की गई थी जिसका परीक्षाफल 24 मई को घोषित किया गया है ।

Related posts

आनन-फानन में न्याय पंचायत तियां में मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजनान्तर्गत की समीक्षा बैठक का क्षेत्र के ग्राम पंचायत प्रधानों ने जताई आपत्ति और अगली तिथि चयन की उठाई मांग…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

खबर का असर -उत्त्तरकाशी जनपद में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में मिलने लगे बेहतर क्वॉलिटी के चावल ,पढ़े पूरा मामला…..

admin

अगर आपने एक बार रवांई व्यंजन को चख लिया, तो दोबारा यहां आने पर इसकी मांग किए बगैर नहीं रह पाएंगे

admin

You cannot copy content of this page