Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कूटरचना कर फर्जी रजिस्ट्रेशन तैयार करने पर दो के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज,बिना रजिस्ट्रेशन व रजिस्ट्रेशन की तिथि से पूर्व यात्रा न करें- SP

उत्तरकाशी।चारधाम यात्रा का आगाज होते ही भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम पर दर्शन के लिए उमड़ रही है, इसी बीच कल फर्जी रजिस्ट्रेशन का मामला भी सामने आया है, *गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रजिस्ट्रेशन सेन्टर हीना में चैकिंग के दौरान रजिस्ट्रेशन बार कोड चैक करने पर दो यात्री बसों की रजिस्ट्रेशन की तिथि फर्जी पायी गयी, दोनों बसों में 88 तीर्थयात्री सवार थे, श्रद्धालुओं द्वारा बताया गया कि हरिद्वार से टिंकू व माटू नामक 02 टूर ऑपरेटर द्वारा उनके रजिस्ट्रेशन में फर्जीवाडा कर उनके साथ छलावा किया गया है। श्रद्धालुओं की तहरीर पर दोनों टूर ऑपरेटरों के विरुद्ध कोतवाली मनेरी पर सरकारी दस्तावेज पर धोखे से कूटरचना कर फर्जी रजिस्ट्रेशन तैयार करने पर धारा 420/467/468/471 भादवि में दो अभियोग पंजीकृत किये गये हैं, विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

एस0पी0 उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी ने बताया गया कि उत्तरकाशी पुलिस आपकी यात्रा को सरल, सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए लगातार तत्पर है, कोई भी यात्री बिना रजिस्ट्रेशन व रजिस्ट्रेशन की तिथि से पूर्व याबाद यात्रा पर न आएं। सभी श्रद्धालु अपना पंजीकरण आधिकारिक साइट से ही करें, किसी भी जालसाज के बहकावे में न आएं, पंजीकरण सेन्टर में लगातार चैकिंग की जा रही है, यदि किसी का पंजीकरण फर्जी पाया जाता है तो उन्हें किसी भी दशा में यात्रा नहीं करने दी जायेगी, उन्हें वहीं से वापस लौटा दिया जायेगा। फर्जी पंजीकरण के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Related posts

किसानों की शाहदत का प्रतीक तिलाड़ी गोली कांड/ शहीद मेला।पढ़े इतिहास….

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी:आज की जाएगी हाकम सिंह के रिजॉर्ट की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही

admin

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा बैठक में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के निर्माण कार्यों की मांगी प्रगति रिपोर्ट… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page