Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की समस्यायों को लेकर सौंपा ज्ञापन… पढ़ें।

चिन्यालीसौड़/ अरविन्द थपलियाल।नगर पालिका चिन्यालीसौड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिन्यालीसौड़ की समस्याओं को लेकर जिला उपाध्यक्ष भाजपा विजय बडोनी ने जिला अधिकारी ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मिलकर जल्द सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिन्यालीसौड़ में अल्ट्रासाउंड हेतु डाक्टर ,एक्स – रे उपकरणों की व्यवस्था व पैथोलॉजी लैब हेतु टेक्निशियन की जल्द व्यवस्था करने हेतू मिलकर ज्ञापन दिया जिस पर जिला अधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी उत्तरकाशी को जल्द सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिन्यालीसौड़ की समस्याओं के समाधान हेतू आदेश किया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी उत्तरकाशी के द्वारा बताया गया की जल्द ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ को अल्ट्रासाउंड हेतु डाक्टर की कमी ,लैब टेक्नीशियन व अन्य समस्याओं का निराकरण किया जाएगा, साथ ही अधीक्षक उत्तरकाशी से मिलकर जनप्रतिनिधियों ने यात्रा काल में आने वाले तीर्थ यात्रियों को नागुण बैरियल की जगह पुरानी पुलिस चौकी धरासू से लेकर चिन्यालीसौड़ में रोकने का सुझाव दिया और जिससे यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को जल पान वा अन्य सुविधाओं का लाभ मिल सके व स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध हो,इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख चिन्यालीसौड़ विजेंद्र रावत और पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा चिन्यालीसौड़ गोपाल सिंह रावत उपस्थित रहे।

Related posts

राजकीय महाविद्यालय नैनबाग के छात्रों ने मतदाताओं को रैली के माध्यम से किया जागरूक

admin

मदमहेश्वर ट्रेक पर चार दिन से लापता ट्रैकर को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

Jp Bahuguna

मिशन द्वारा बड़कोट में सैनिटाइजर एवं मास्क वितरित किये गये।

admin

You cannot copy content of this page