Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री धाम आने वाले श्रद्धालुओं को आधे रास्ते में रोकना ठीक नहीं: पुरूषोत्तम उनियाल

यमुनोत्री/अरविन्द थपलियाल। यमुनोत्री धाम से यात्रा व्यवस्था को लेकर तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों ने सवाल उठायें हैं।
‌तीर्थयात्रियों और‌ पुरोहितों ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार सिमित व्यवस्था वाली व्यवस्था को समाप्त करे और तीर्थयात्रियों को इच्छानुसार यात्रा करने दे।

यमुनोत्री जाने वाले तीर्थयात्रीयों ने बताया यात्रा वाहनों को जगह जगह रोका जा रहा है जिससे तीर्थयात्रियों को भारी परेशानी हो रही है।
मामले पर तीर्थ पुरोहित पुरूषोत्तम उनियाल ने आरोप लगाया की शासन प्रशासन बेवजह यात्रियों को परेशान कर रही है और यमुनोत्री धाम का मंदिर परिसर खाली है।
‌मंदिर समिति और स्थानीय लोगों ने सरकार से मांग की है कि सिमित व्यवस्था वाले नियम को समाप्त किया जाये और यात्रियों को इच्छानुसार आने दे।
सामाजिक कार्यकर्ता महावीर पंवार माही ने बताया कि यमुनोत्री धाम पर यात्रियों को रोकना ठीक नहीं है और यदि इस व्यवस्था में सुधार नहीं होता है तो आंदोलन होगा।

Related posts

नैनबाग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की नियुक्ति की जांच पर गणेश गोदियाल ने चार सदस्य टीम का किया गठन 

admin

किसान आंदोलन के समर्थन में उतरी उपपा

admin

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page