Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

खरादी में व्यापार मंडल का हुआ गठन इन्हे दी जिंबेवारी… पढ़ें।

बड़कोट।जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष कबूल सिंह पंवार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में खरादी व्यापार मंडल की नई कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें चंदन सिंह राणा संरक्षक, रामराज सिंह चौहान अध्यक्ष, संदीप राणा, सरिता उपाध्यक्ष, नीलम सिंह रावत महामंत्री, प्रमोद सिंह पयाल कोषाध्यक्ष, प्रेमलाल मंत्री, किताब सिंह पयाल प्रचार मंत्री, प्रदीप रावत संगठन मंत्री तथा सरवीर सिंह चौहान, विपिन रावत, गोपाल सिंह चौहान सदस्य चुने गए। नव गठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को संगठन के जिलाध्यक्ष कबूल सिंह पंवार ने शपथ भी दिलाई।

इससे पूर्व जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने हनुमान चट्टी में क्षेत्रीय विधायक संजय डोभाल के साथ बैठक कर व्यापारियों की विभिन्न समास्याओं से उन्हे अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यहां रोड़ के हालात ठीक नहीं है, जगह-जगह दिवाले टूटी हुई हैं। रोड़ पर पत्थर पड़े हुए है, कई स्थानों पर सड़के धसी हुई है। यहां स्ट्रीट लाइट भी नहीं है, शौचालय एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है। विधायक संजय डोभाल ने व्यापारियों को शीघ्र समास्याओं का समाधान करने का आश्वासन देते हुए अधिकांश विभागीय अधिकारियों से दूरभाष से सम्पर्क कर शीघ्र समास्यों का निराकरण करने को कहा है।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कबूल सिंह पंवार, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र असवाल, जिला संयुक्त महामंत्री हरदेव सिंह राणा, जिला संगठन मंत्री राजेश नेगी सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

Related posts

निसणी गाँव के ग्रामीण मोटर मार्ग की स्वीकृति को लेकर आज से देंगे धरना,पढ़े पूरी खबर…..

Team Yamunotri Express

*300 रुपए की गई रैपिड एंटीजन टेस्ट की दर*इंजेक्शन और ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी के लिए बना कंट्रोल रूम …पढ़े खबर

admin

कोविड 19 संक्रमण की दूसरी लहर से बचाव के चलते कल होने वाला बहुद्देश्यीय शिविर स्थगित

admin

You cannot copy content of this page