Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

मुख्य सचिव पंहुची बद्रीनाथ धाम और यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

चमोली।मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने गुरूवार को बदरीनाथ पहुंच कर चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं और पुर्नर्निमाण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्वालुओं की यात्रा को सरल, सुगम एवं सुविधाजनक बनाने और पुर्नर्निमाण कार्यो को समय से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी गुरूवार को सुबह करीब 10.30 बजे पर्यटन विभाग के विशेष कार्यधिकारी भाष्कर खुल्वे, पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे और डीजीपी अभिनव कुमार के साथ हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ पहुंची। धाम में पहुंचने पर उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं और पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल, सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। वैकल्पिक मार्गो को भी सुचारू रखा जाए।

बदरीनाथ में संचालित पुनर्निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए मुख्य सचिव ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुनर्निर्माण कार्यो में समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान उन्होंने शेष नेत्र व बद्रीश झील, अराइवल प्लाजा, अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कार्यों की पूरी जानकारी ली। उप जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा व्यवस्था और पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

मुख्य सचिव के निरीक्षण के दौरान पर्यटन विभाग के विशेष कार्याधिकारी भाष्कर खुल्वे, पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे और डीजीपी अभिनव कुमार, एसडीएम सी.एस. वशिष्ठ, कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी, सहायक अभियंता सनी पालीवाल, ईओ सुनील पुरोहित सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभागीय परिषद के अंतर्गत आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं.. पढ़ें ‌।

Arvind Thapliyal

देश के नाम गोल्ड मेडल जीतने की ख़ुशी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने फौजियों को मिष्ठान वितरण और पटाखों के साथ मनाया जश्न देहरादून-भारतीय सेना में सूबेदार नीरज चोपड़ा के टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत देश का गौरव बढ़ाने पर आज न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों संग जश्न मनाया। इस दौरान मौके पर आतिशबाजी की गई और मौजूद लोगों को मिठाई वितरित की गई। साथ ही पूर्व सैनिकों संग कैबिनेट मंत्री ने नृत्य कर जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि फौजी नीरज चोपड़ा ने वर्षों का सुखा तोड़ा है और उनकी जीत के जश्न को मनाने के लिए हम सब आज यहां पर एकत्रित हुए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि उनको विश्वास है जो सुखा नीरज चोपड़ा ने तोड़ा है उससे प्रेरणा लेते हुए अगले ओलंपिक में भारत के खिलाड़ी दोगुनी शक्ति के साथ ओलंपिक में जाएंगे और ज्यादा से ज्यादा गोल्ड मेडल देश में लेकर आएंगे। इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, पूर्व अध्यक्ष गोरखा कल्याण परिषद् टी. डी भूटिया, कैप्टन सी.वी थापा, करन सिंह, नरेंद्र सिंह रावत, सुरेंद्र जोशी, राजकुमार, कैप्टन कुंवर सिंह, बबीता सहौत्रा, मंसूर खान, अनुज रोहिला, कैप्टन आरडी शाही, प्रभा शाह आदि मौजूद रहे। टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

admin

उत्तरकाशी :कोविड-19के मध्यनजर डीएम व एसपी ने दो बजे के बाद बाजार आकर किया स्थलीय निरीक्षण

admin

You cannot copy content of this page