Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

मतदान प्रतिशत बढाने को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक।

देहरादून।मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम
ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश में अधिक से अधिक मतदान कराए जाने एवं प्रचार प्रसार को लेकर मीडिया एवं सोशल मीडिया टीम के साथ बैठक की।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक प्रेस/मीडिया को आसानी से निर्वाचन का डाटा उपलब्ध हो सके इसके लिए मीडिया प्लान तैयार रखा जाए। उन्होंने कहा कि मीडिया के साथ लगातार वार्ता कर वांछित जानकारियां उपलब्ध कराई जाएं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में अधिक से अधिक मतदान कराए जाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए। कहा कि राष्ट्रीय एवं स्थानीय पर्वों पर विशेष गतिविधियों के माध्यम से लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया जा सकता है।

इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नमामि बंसल एवं सूचना अधिकारी दिनेश कुमार सहित सोशल मीडिया टीम उपस्थित थी।

Related posts

बड़ी खबर।उत्तरकाशी में लगातार भूकम्प के झटके भयभीत लोग.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर खेल विभाग आयोजित करेगा क्रॉस कंट्री दौड़

admin

चकराता-जौनसार के खूबसूरत पर्यटन स्थल बन सकते हैं आर्थिकी के आधार : प्रो.तलवाड़

admin

You cannot copy content of this page