Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देश विदेश राज्य उत्तराखंड

“चल मेरा पहाड़ ” म्यूजिक एल्बम में पहाड़ के रीति रिवाज ,वेशभूषा व बोली का समावेश नजर आयेगा- नौटियाल

बड़कोट।
उत्तराखंड के विख्यात संगीतकार शिवम नौटियाल की एल्बम ” चल मेरा पहाड़ ” का जल्द आगाज होगा,एक सप्ताह के भीतर उक्त एलबम आम पब्लिक के बीच होगी।
सिंगर शिवम नौटियाल ने बताया कि” चल मेरा पहाड़ “(रीति रिवाज -3) में उत्तरकाशी सहित गढ़वाल की संस्कृति की अनोखी रस्म अदायगी की जानकारी देना सहित विलुप्त होती संस्कृति के सरंक्षण की पहल है। उन्होंने बताया कि नई पीढ़ी अपने रीति रिवाज से दूर होती जा रही है अपने गीतों में पहाड़ की रीती रिवाज को दर्शाने का एक प्रयास है। उन्होंने बताया कि “चल मेरा पहाड़ ” वाली एलबम में पहाड़ के रीति रिवाज ,वेशभूषा व बोली का समावेश नजर आयेगा। चल मेरा पहाड़ में शिवम नौटियाल के साथ म्यूजिक राहुल सैनी,प्रोड्यूसर कृष्णा नौटियाल, लेखनी शिवम नौटियाल,शोसल मीडिया प्रभारी विकेश राणा,विजेंद्र विश्वकर्मा,सुनील थपलियाल, ओंकार बहुगुणा,प्रीति नौटियाल,हैप्पी सिंह आदि सहयोग शामिल हैं।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

कोरोना के नही थमे मामले तो स्कूलों को बन्द व परीक्षाओं को किया जायेगा स्थगित-अरविंद पांडे

admin

पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं खालसी गाँव के ग्रामीण,अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक का समर्थन, पढ़े खबर….

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी :पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने 302 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page