Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी अग्रवाल कोष से कर्णप्रयाग कालेज के 15 विद्यार्थियों को मिलेगी दो-दो हजार रुपए की शिक्षा सहायता: प्राचार्य तलवाड़

कर्णप्रया। अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी अग्रवाल जातीय कोष राजस्थान ने कर्णप्रयाग महाविद्यालय के 15 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप शिक्षा सहायता धनराशि प्रेषित की है। प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने बताया कि श्रीमती कमला देवी गौरीदत्त मित्तल महिला पोस्ट ग्रेजुएट महाविद्यालय सरदार शहर चुरु राजस्थान और कर्णप्रयाग महाविद्यालय के मध्य नवंबर 2023 में समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षर हुआ था। इसके तहत दोनों महाविद्यालयों द्वारा बौद्धिक कार्यक्रमों का आदान-प्रदान हो रहा है। नैक प्रत्यायन संबंधी गतिविधियों की जानकारी भी आपस में साझा की गई। इसी क्रम में कर्णप्रयाग महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डा.मदन लाल शर्मा के अनुरोध पर ट्रस्टी सुरेश मित्तल द्वारा तीस हजार रुपए की शिक्षा सहायता प्रेषित की गई है। यह धनराशि 15 जरूरतमंद विद्यार्थियों को दो-दो हजार रूपए छात्रवृत्ति के रूप में एक समारोह में वितरित की जायेगी। महाविद्यालय परिवार ने इस पुनीत कार्य के लिए अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी अग्रवाल जातीय कोष के संचालकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related posts

ज्ञानदीप एकेडमी में अभिभावक संघ ने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर की चर्चा… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

सेब की बागवानी को बढावा देने के लिए इस साल अति सघन बागवानी योजना के तहत कुल 188.24 हे. क्षेत्रफल में नए उद्यान होंगे स्थापित : डीएम 

Arvind Thapliyal

मुख्यमंत्री धामी ने की “लखपति दीदी मेला कार्यक्रम” में शिरकत,स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को किया लखपति दीदी के रूप में सम्मानित

admin

You cannot copy content of this page