Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

अपर यमुना वन प्रभाग के अंर्तगत अवैध लकड़ियों के पातन का मामला आया सामने हुई गिरफ्तारी।

बड़कोट/अरविन्द थपलियाल।अपर यमुना वन प्रभाग के अंर्तगत अवैध लकड़ियों के पातन का मामला सामने आया है ।
प्रभागियवनाधिकारी डा० अभिलाषा सिंह के निर्देशन में वन क्षेत्राधिकारी रवांई रेंज शेखर सिंह राणा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम द्वारा बिगराड़ी बीट के कक्ष संख्या- 5 बी में देवदार के हरे खड़े वृक्ष का अवैध पातन करते हुये दीपक नेगी पुत्र श्री बलबीर सिंह नेगी ग्राम- कुमोला, तहसील – पुरोला, उत्तरकाशी को देवदार के स्लिपरों के साथ मौके पर गिरफ्तार कर भारतीय वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में वन अपराध दर्ज कर मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में लिया गया है। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है। वन विभाग की टीम में वन दरोगा भवान सिंह रावत, सरदार सिंह रावत एवं बन बीट अधिकारी सुशील भण्डारी, सन्दीप उनियाल, विपुलचन्द रमोला एवं मनोज चमोली आदि कर्मचारी शामिल थे।

Related posts

अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आवास विभाग से सम्बंधित एमओयू की ग्राउण्डिंग के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक ली।

Arvind Thapliyal

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के निर्देश पर प्रभावित परिवारों को रुपये 1.20 लाख की सहायता राशि के चेक वितरित,आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है प्रदेश सरकार : ज्योति कोटिया

Arvind Thapliyal

आस्था : विधि विधान एवं अंतिम अरदास के साथ  व पंच प्यारों की अगुवाई में शीतकाल हेतु बंद हुए श्री हेमकुण्ड साहिब जी के कपाट

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page