Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कर्णप्रयाग – गणतंत्र दिवस समारोह में प्रतिभाग करने वाली निकिता और याशी को किया सम्मानित।

कर्णप्रयाग।शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनसीसी यूनिट ने गणतंत्र दिवस समारोह नई दिल्ली में प्रतिभाग करने वाली कालेज की दो छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया। बुधवार को महाविद्यालय सभागार में एनसीसी कैडेट्स कु.निकिता और कु.याशी को सम्मानित किया गया। एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डा.वाई.सी.नैनवाल के अनुसार 26 जनवरी को नई दिल्ली के गणतंत्र दिवस समारोह में निकिता ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में और याशी ने कर्तव्य पथ पर परेड में प्रतिभाग किया था। प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने अपने संबोधन में कहा कि यह महाविद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। एनसीसी एक ऐसा प्लेटफार्म है जो देशभक्ति और अनुशासन का पाठ पढ़ाता है। अन्य कैडेट्स को भी इन छात्राओं से प्रेरणा मिलेगी। सम्मान समारोह में एनसीसी कैडेट्स ने देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये और निकिता व याशी को स्मृति चिन्ह भेंट किये। निकिता और याशी ने सभी कैडेट्स के साथ अपने अनुभव भी साझा किये।इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डा.अखिलेश कुकरेती सहित तमाम कैडेट्स मौजूद रहे।र्णप्रयाग, डा.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनसीसी यूनिट ने गणतंत्र दिवस समारोह नई दिल्ली में प्रतिभाग करने वाली कालेज की दो छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया। बुधवार को महाविद्यालय सभागार में एनसीसी कैडेट्स कु.निकिता और कु.याशी को सम्मानित किया गया। एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डा.वाई.सी.नैनवाल के अनुसार 26 जनवरी को नई दिल्ली के गणतंत्र दिवस समारोह में निकिता ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में और याशी ने कर्तव्य पथ पर परेड में प्रतिभाग किया था। प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने अपने संबोधन में कहा कि यह महाविद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। एनसीसी एक ऐसा प्लेटफार्म है जो देशभक्ति और अनुशासन का पाठ पढ़ाता है। अन्य कैडेट्स को भी इन छात्राओं से प्रेरणा मिलेगी। सम्मान समारोह में एनसीसी कैडेट्स ने देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये और निकिता व याशी को स्मृति चिन्ह भेंट किये। निकिता और याशी ने सभी कैडेट्स के साथ अपने अनुभव भी साझा किये।इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डा.अखिलेश कुकरेती सहित तमाम कैडेट्स मौजूद रहे।

Related posts

बड़ी खबर:उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने आगामी 32 भर्ती परीक्षाओं को लेकर जारी किया नया अपडेट

admin

मनोज तिवारी को जिला पंचायतराज अधिकारी उत्तरकाशी का दिया अतिरिक्त कार्य भार।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:सी ओ बड़कोट ने दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

admin

You cannot copy content of this page