Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कर्णप्रयाग महाविद्यालय चित्रकार छात्र अजय को प्राचार्य ने किया पुरस्कृत।

कर्णप्रयाग।डा.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग चमोली के होनहार छात्र को प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने विशेष कलर पेंसिल किट भेंट कर सम्मानित किया।जनपद चमोली के थापली डांग बणियास निवासी अजय एक उभरता हुआ कलाकार है और अनेक पोट्रेट और पोस्टर बना कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुका है। उल्लेखनीय है कि 25 जनवरी को मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत अजय के बनाये पोस्टर को जनपद चमोली में पहला और उतराखंड राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ था। अजय को निर्वाचन विभाग द्वारा तीन हजार का चेक भेंट स्वरूप प्रशस्तिपत्र के साथ राजधानी में दिया गया था। अजय के बनाये पोट्रेट को देखकर कर सभी लोग दांतो तले उंगलिया दबा लेते हैं। प्राचार्य सहित संपूर्ण महाविद्यालय परिवार ने अजय के उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्राचार्य ने बताया कि मार्च माह में अजय द्वारा बनाये गये चित्रों की एक प्रदर्शनी महाविद्यालय में लगाई जायेगी।

Related posts

मुख्य सचिव पंहुची बद्रीनाथ धाम और यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

Arvind Thapliyal

बधाई व शुभकामनायें :-चम्बा (टिहरी गढ़वाल) की बेटी ने मिसेज इंडिया इंक प्रतियोगिता के टॉप 25 में बनाई जगह

Jp Bahuguna

जिलाध्यक्ष बनने के बाद गोलू डोभाल का क्षेत्र में भव्य स्वागत,पढ़े पूरी खबर…

You cannot copy content of this page