Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने माघ मेले मचाया धमाल।

 

उत्तरकाशी /अरविन्द थपलियाल । माघ मेला (बाडहाट कू थौलू) के नवीं रात्रि  सांस्कृतिक संध्या में जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने अपने गानों से समां बाँधा। पद्मश्री जागर सम्राट डा.प्रीतम भारतवाण को सुनने काफी संख्या में लोग रामलीला मैदान के मेला पंडाल में पहुंचे थे। इस दौरान लोक संस्कृति पर आधारित उनके द्वारा गाए गए शानदार जागरों एवं गीतों पर उपस्थित जनसमूह जमकर झूमा। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा नेत्री स्वराज विद्वान, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने किया। इस दौरान माघ मेला मंच पर पद्मश्री गीत सम्राट प्रीतम भरतवाण   सम्मानित किया।
रामलीला मैदान माघ मेला में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में जागर सम्राट भरतवाण ने खोली का गणेश, आहा ! सरुली मेरु जिया लगी गे तेरी रौत्याली मुखड़ी, शिवजी कैलाशु रैन्दा,
तुमारी खुद मां अब नी रैयेदू, मोरी रख्यां खोली, बिंदुली, सुंदरा छोरी, , रूणझुण बरखा लगी ,
राम गंगा नयोला देवतों सहित कई गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर पंडाल में बैठे लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान उनके साथ आए कलाकारों  सीमा पंगवाल,नील शाह, श्वेता जोशी आशीष, निकिता नेगी, संगीता, करण सिंह आदि ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी।
वहीं, सांस्कृतिक संध्या में कलाकरों ने कई शानदार नृत्यों की प्रस्तुती भी दी।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य शशि कुमाई, रवीन्द्री, मधु भटवान, दिनेश भटवान, मनीष राणा, आदि मौजूद थे। मंच का संचालन  अमित गोदयाल ने किया ।
कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में  लोग पहुंचे थे।

Related posts

 बड़ी खबर :228 चयनित एलटी शिक्षकों को शीघ्र मिलेगी नियुक्तिः डॉ. धन सिंह रावत

Jp Bahuguna

प्रशासन, पुलिस एवं आईटीबीपी के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च

admin

बड़कोट:- शादी के लिए धरना दे रही लड़की के साथ मारपीट, हुई बेहोस, पुलिस ने अस्पताल भर्ती कराया, 6 महीने से मुगरा गांव में दे रही थी धरना, वीडियो मे देखे आप बीती,पढ़े पुरी खबर……

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page