Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सड़क सुरक्षा को लेकर उत्तरकाशी पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान।

 

 

उत्तरकाशी/ अरविन्द थपलियाल। सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार इस वर्ष “34 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024” दिनांक 15 जनवरी से 14 फरवरी तक मनाया जा रहा है। यातायात मुख्यालय के निर्देशन में अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा अभियान को सफल बनाने एवं अधिकाधिक जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने हेतु उचित निर्देश दिये गये हैं, इसी क्रम में आज दिनांक 18/01/2024 को निरीक्षक यातायात राजेन्द्र नाथ के नेतृत्व में यातायात पुलिस, होमगार्ड/पीआरडी जवान व NCC के कैडेट्स द्वारा उत्तरकाशी में यातायात जागरुकता रैली निकाली गई।इस दौरान रैली में मौजूद जवानों द्वारा बैनर व पम्पलैट्स के मध्यम से आमजन को सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया साथ ही अनाउंसमेंट कर यातायात नियमों की जानाकारी भी साझा की गयी, पुलिस ने दो पहिया वाहन चलाने वालों से अनिवार्य रुप से हेलमेट का प्रयोग करने तथा भारी/सवारी वाहन पर ओवरलोडिंग न करने व चौपहिया वाहन पर सीट बेल्ट को लगाने की अपील की गयी।

Related posts

कर्नल अजय कोठियाल का घर घर जनसंपर्क अभियान जारी….

admin

परेशानी।विद्युत विभाग की तानाशाही बिजली उत्पादक प्रदेश में काटी उपभोक्ताओं विजली…. आखिर उपभोक्ताओं को क्यो नहीं भेजा नोटिस या जमा की नहीं दी अंतिम तिथि पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:तीन सूत्रीय मांगों को लेकर गुरिल्ला संघठन के दर्जनों लोगों ने किया प्रदर्शन,पीएम, सीएम को भेजा ज्ञापन

admin

You cannot copy content of this page