Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

जय हो ग्रुप की चेतावनी व SDM की कार्यवाही से NHIDCL ने भरे रोड़ के गड्डे ,जताया आभार,पढ़े पूरी खबर……

अरविंद थपलियाल

बड़कोट।
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पौलगाव से राड़ी के पास तक सड़क पर पड़े भारी गड्डो को भरने का कार्य शुरू हो रखा है । सामाजिक चेतना की बुलंद आवाज जय हो ग्रुप द्वारा उपजिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में गड्डो को भरे जाने की मांग व आंदोलन की चेतावनी के बाद एन एच आई डी सी एल ने कंक्रीट से रोड़ के गड्ढे भरने आरंभ कर दिए है। ग्रुप ने उपजिलाधिकारी मुकेश रमोला का आभार जताया है।
मालूम हो कि एन एच 94 के पौलगाव से राड़ी के आगे तक मोटर रोड़ गड्डो में तब्दील हो रखी थी, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी व उनके वाहनों की भारी क्षति पहुँच रही थी तो सामाजिक चेतना की बुलंद आवाज जय हो ग्रुप ने उपजिलाधिकारी व जिलाधिकारी को जल्द गड्ढा मुक्त रोड़ न किये जाने पर घेराव व आंदोलन की चेतावनी दी थी जिसके बाद उपजिलाधिकारी मुकेश रमोला ने धारा 133 के तहत नोटिस देते हुए एन एच आई डी सी एल और एन एच से उक्त मोटर मार्ग को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए थे। और एन एच आई डी सी एल ने मौसम की अनुकूलता न होने पर डामरीकरण के स्थान पर कंक्रीट से गड्डो को भर दिया।सामाजिक चेतना की बुलंद आवाज जय हो ग्रुप के संयोजक सुनील थपलियाल ने कहा कि 2023 की चार धाम यात्रा यमुनोत्री व गंगोत्री आये लाखों तीर्थयात्रियों सहित स्थानीय राहगीरों को मजबूरन बड़े बड़े गड्डो के बीच उक्त मोटर मार्ग से आवाजाही करने को मजबूर रहे तथा राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा इतना ही नही दर्जनों वाहनों को भारी क्षति भी उठानी पड़ी । उन्होंने बताया कि सिलक्यारा सुरंग रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान भी अधिकारियों को एनएच पर पड़े गड्डो से आवाजाही करनी पड़ी। उन्होंने मांग की है कि 2024 की चार धाम यात्रा से पहले उक्त मोटर रोड़ पर डामरीकरण किया जाय। इधर उपजिलाधिकारी व विभाग का आभार व्यक्त करने वालो में ग्रुप के संयोजक सुनील थपलियाल,सरंक्षक रणवीर रावत, कोषाध्यक्ष मोहित अग्रवाल,एडवोकेट विनोद विष्ट, आशीष पंवार,जय सिंह, प्रदीप रांगड़,प्रदीप जैन, अंकित असवाल,जयदेव राणा,शांति रतूड़ी, त्रिलोक राणा,विनोद असवाल,दिनेश रावत,द्वारिका सेमवाल,भगवती रतूड़ी, नितिन चौहान,मदन पैन्यूली,अनिल रावत,उपेन्द्र असवाल,अजय रावत, रविन्द्र रावत, महिताब धनाई, दीनानाथ सोनी, अंकित अग्रवाल,डॉ शैलेन्द्र सिंह रावत,जनक रावत, गिरीश चौहान, आशीष चौहान, संजय सजवाण, अमर शाह,प्रवेश रावत,विनोद नौटियाल,मनमोहन सिंह, आशीष काला,बृजमोहन अग्रवाल,राजेन्द्र रावत, प्रदीप विष्ट,नरेश चंद रमोला,मनोज गौड़,आनंद राणा,महावीर विष्ट,शैलेन्द्र पीटर,शशि मोहन रावत,सुमन रावत,श्रीमती सुमन चौहान, मंजू गौड़,अंकित अग्रवाल,दिनेश राणा,रोशन राणा,संजय पंवार,संजीव ,कपिल चौंना, रजत अधिकारी, रजत अग्रवाल,अमित रावत, दीपक राणा,कामेश शाह, धर्मेंद्र विष्ट, पूरन सिंह ,महात्मा प्रसाद नौटियाल, सहित दर्जनों लोग शामिल है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

पृथक यमुनोत्री जनपद की मांग के लिए भूख हडताल के साथ पदयात्रा और पदयात्रा का आक्रोश सडको तक दिख रहा है

admin

महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

Jp Bahuguna

त्यूणी अग्निकांड पर बड़ी अपडेट:लापरवाही बरतने पर नायब तहसीलदार निलम्बित, अग्निशमन अधिकारी लाईन हाजिर

admin

You cannot copy content of this page