Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

नगर पंचायत नौगांव बनेगी मल्टी स्टोरी पार्किंग,शशी मोहन राणा ने जताया सरकार का आभार।।

 

 

 

नौगांव/अरविन्द थपलियाल।नगर पंचायत नौगांव में लम्बे समय से पार्किंग की मांग हो रही थी जिसका अब इंतजार खत्म हो गया है अब नगर पंचायत नौगांव के अंतर्गत 9करोड़ 93लाख से मल्टी स्टोरी पार्किंग बनने की वितिय स्वीकृति मिल गई है।

नगर पंचायत नौगांव के निवर्तमान अध्यक्ष शशी मोहन राणा ने बताया कि नगर पंचायत नौगांव में पार्किंग की समस्या को लेकर बहुत परेशानी हो रही थी बताया कि वह इस मामले मुख्यमंत्री से बहुत बार की वार्ता और शासन से नौगांव में पार्किंग की समस्या से निजात पाने के लिये धन स्वीकृत करने की लगातार मांग कर रहे थे जिसके लिये अब 9करोड़ 93लाख की स्वीकृति मिल गई है।

मालूम हो कि पुरोला मार्ग 0.290हेक्टेयर भूमी पर पार्किंग का निर्माण किया जायेगा जिसके लिये भूमी भी चिन्हित की गयी है और मल्टी स्टोरी पार्किंग के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सिंचाईं विभाग को दी गई है।

शशी मोहन राणा ने बताया कि नौगांव चार धाम यात्रा का पहला पड़ाव है और यहां पार्किंग की मांग लंबे समय से हो रही थी अब इस समस्या का निस्तारण हो गया है और इस उपलब्धि के लिये उन्होंने नगर पंचायत नौगांव की जनता का आभार जताया।

Related posts

 कर्णप्रयाग महाविद्यालय में 15 अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र हुए सम्मानित

Jp Bahuguna

जिला पंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बने मनीष राणा।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी में भूपेंद्र और बड़कोट विनोद डोभाल व नौगांव विजय कुमार, पुरोला विहारी लाल, चिन्यालीसौड़ में मनोज कोहली ने ली अध्यक्ष पद की शपथ.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page