Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

खुशखबरी।बाबा बौख नाग धाम पर बनेगा अतिथि गृह भूमी चयन।


बड़कोट/अरविन्द थपलियाल। तहसील बड़कोट के अंतर्गत आज बाबा बौख नाग महाराज के माली संजय डिमरी के सानिध्य में बौख नाग आश्रीवाद से “बौख टिब्बा” बौख डांडा मोराल्टू में अतिथि गृह बनने जा रहा है , जिसकी आज संयुक्त जांच रिपोर्ट करवाई जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल ,वन विभाग से फॉरेस्टर साहब अरविंद पंवार तथा समस्त फॉरेस्ट गार्ड , राजस्व विभाग से पटवारी रजवार , PWD से जेई विजय कुमार , PWD सर्ववियर जीवन सिंह पंवार, अध्यापक वीरेंद्र सिंह पंवार , भागवत डिमरी ने गेस्ट हाउस के लिए स्थान चयनित किया।

अतिथि गृह के लिये भूमी चयन को लेकर बाबा बौख नाग मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष गोलु डोभाल ने सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , वन मंत्री सुबोध उनियाल , पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल का आभार जताया और धन्यवाद किया और बताया कि बाबा बौख नाग मंदिर बौख टिब्बा के लिये यह मिल का पत्थर साबित होगा और इस कार्य की पैरवी का श्रेय वह पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल को देने की बात कर रहे हैं।

मुगरसंती पट्टी के कफनोल, धारी कलोगी, दारसौ, थोलिंका, गैर सहित तमाम क्षेत्रवासी उपस्थित रहे!

Related posts

चारधाम यात्रा में मीडिया की भूमिका पर मंथन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान,जिला पत्रकार संघ (ट्रस्ट) के दो दिवसीय अधिवेशन में पत्रकार हितों, सुशासन और सामाजिक योगदान पर हुई चर्चा…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पांचवें दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सैकडों लोगों ने किया प्रतिभाग

admin

दुःखद News:-समाजसेवी अब्बल चंद कुमाई की धर्मपत्नी का निधन, विभिन्न सामाजिक -राजनितिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की,क्षेत्र में शोक की लहर

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page