Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आज हुआ फाईनल मुकाबला और स्थानीय कलाकारों का हुआ सम्मान।

बड़कोट/अरविन्द थपलियाल। बुद्धि सिंह रावत राजकीय इंटर कालेज के मैदान में दूसरे दिन प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक /बालिका कबड्डी प्रतियोगिता हुई जिसमें फाइनल मुकाबला बालक वर्ग में उधमसिंह नगर और देहरादून के बीच हुआ जिसमें
जबकि बालिका वर्ग में हरिद्वार और देहरादून की टीमो के बीच हुआ । जिसमे हरिद्वार टीम विजयी व देहरादून उप विजयी रही।
मालूम हो कि उत्तरकाशी के बड़कोट में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन जहां स्थानीय कलाकारों को पहले सम्मानित किया गया वही सभी कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने के लिए विवश कर दिया।
दरसअल अल्मोड़ा और बागेश्वर जनपद को छोड़कर राज्य के अन्य जनपदों के अंडर 16 बालक/ बालिका बड़कोट इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पहुँचे हुए है।
प्रदेशस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का दूसरे दिन उद्घाटन नौगाँव ब्लॉक प्रमुख सरोज पवांर ने फीता काटकर किया । इसके बाद फाइनल मैच में पहुँचे खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। वही सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ पुरोला नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन सिंह नेगी ने किया।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बालक वर्ग में उधमसिंह नगर बनाम देहरादून की टीम के बीच हुआ, जिसमें 28-25 के स्कोर से उधमसिंह नगर की टीम विजेता रही । जबकि बालिका वर्ग में फाइनल मैच हरिद्वार और देहरादून के बीच हुआ जिसमें 42-20 के स्कोर से हरिद्वार ने जीत दर्ज की और देहरादून टीम की भावना चौहान । जबकि बालक वर्ग में उधमसिंह आँगर राहुल बेस्ट पिलेयर ऑफ टूर्नामेंट रहे।
प्रतियोगिता को संपन्न कराने के लिए रेफरीयों का सहयोग रहा। इससे पूर्व ब्लॉक प्रमुख सरोज पंवार ने आयोजक मण्डल को बधाई देते हुए राज्य के बच्चों को खेल के प्रति जागरूक करने के साथ प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने का मंच देना बड़ी बात है। सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि पुरोला चेयरमैन हरिमोहन नेगी ने कहा कि उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं की कमी नही है उन्हें इस तरह के मंच मिलना प्रतिभावन को मुकाम तक पहुँचने का रास्ता मिलता है।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सरोज पंवार,पुरोला चेयरमैन हरिमोहन नेगी, अजबीन पंवार,जेष्ठ उप प्रमुख कृष्ण सिंह राणा,रविन्द्र ,जोगेंद्र, महादेव चमोली,प्रदेश कबड्डी एशो.सचिव चेतन जोशी,प्रदेश कोषाध्यक्ष दिनेश कैंतुरा,कोच ऋषीपाल राणा, जिला कबड्डी एशोसिएशन अध्यक्ष विनोद डोभाल, सचिव शशिपाल चौहान, अवतार चौहान जयदेव राणा,विनोद असवाल,प्रकाश राणा,प्यारे लाल चरण रावत,संजय पंवार,ओमप्रकाश ,जयदेव चौहान ,बलबीर असवाल, गोपाल डोभाल, मनमोहन सिंह, मुकेश राणा, आनंद सिंह, जगवीर सिंह सहित राज्य भर के कबड्डी खिलाड़ी मौजूद थे।

Related posts

जिला पंचायत कफनौल भंकोली वार्ड से संजय थपलियाल के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी जिला निर्वाचन ने नगर निकायों के लिये बनाया कंट्रोल रूम और यह जारी किया हेल्पलाइन नंबर 01374-222727…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

देहरादून बाजार-बिक्री व प्रदर्शनी का डा.निशंक ने किया उद्घाटन,उमड़ी भीड़

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page