Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

व्यापार मंडल बड़कोट ने सुविधाओं को लेकर प्रशासन और नगर पालिका के सामने रखा प्रस्ताव हुई महत्वपूर्ण बैठक।

बड़कोट अरविन्द थपलियाल।मंगलवार को नगर पालिका बड़कोट सभागार में एसडीम बड़कोट मुकेश रमोला की अध्यक्षता में व्यापारियों के साथ बैठक आहूत की गई । बैठक में नगर के व्यापारियों से एसडीएम द्वारा नगर को स्वच्छ रखने के लिए सहयोग देने व नगर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त करने को लेकर व्यापारियों से सहयोग की अपील की गयी ।
बैठक में ब्यापारियों ने कहा की नगर में व्यापारियों को डस्टबिन की सुविधा उपलब्ध कराई जाय तथा नगर के शौचालयो में पानी की व्यवस्था व और सुलभ शौचालय की सफाई व्यवस्था को सुधारा जाए ।
साथ ही आईटीआई रोड के व्यापारियों के लिए शौचालय की व्यवस्था नगर पालिका द्वारा की जाय ।
व्यापार मंडल ने नगर पालिका और प्रशासन से नगर की समुचित व्यस्थाओं और व्यापारियों के समस्याओं के समाधान का प्रस्ताव उप जिलाधिकारी बड़कोट और नगर पालिका के सामने रखा।
बैठक में अधिशासी अधिकारी मोहन प्रसाद गौड़ , सफाई निरीक्षक जया नंद सेमवाल,व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर रावत महामंत्री सोहन गैरोला, मनोज अग्रवाल, सुनील मनवाल, मदन पैन्यूली, दिनेश चौहान ,प्रदीप असवाल,प्रकाश राणा,जय सिंह,सहित अनेक ब्यापारी उपस्थिति थे ।

Related posts

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महान सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली… अवश्य पढ़ें डा.के.एल.तलवाड़ का यह लेख।

Arvind Thapliyal

पहल।बड़कोट अग्नि पिडि़तों को रेडक्रॉस सोसायटी के लोगों ने दी राहत सामग्री… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

पदमचंद विलम कवंर गांधी सरस्वती शिशु मंदिर खरसाली के नौनिहालों ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बड़कोट और नौगांव में स्वच्छता रैली और स्वच्छता को लेकर किया आह्वान.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page