Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

फाइटर पायलट अजय विक्रम को मिला “जय हो गौरव सम्मान”,पढ़े पूरी खबर….

. बड़कोट।

सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज जय हो ग्रुप ने सोमवार की देर शाम
क्षेत्र के युवापीढ़ी के लिए प्रेणा देने वाली प्रतिभा
वायु सेना में फाइटर पायलट बने नन्दगाँव निवासी अजय विक्रम सिंह विष्ट को सादे समारोह में ग्रुप व उपजिलाधिकारी मुकेश रमोला ने “जय हो गौरव सम्मान” का स्मृति चिन्ह व शॉल आदि प्रदान कर सम्मानित किया।
मालूम हो कि सम्मान पाने वाले अजय विक्रम सिंह विष्ट पुत्र श्री एडवोकेट विनोद विष्ट निवासी नंदगाव ने बड़कोट से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट किया और दोनों बोर्ड परीक्षा में टॉप 10 में अपना नाम रखने के साथ सेना में फाइटर पायलेट का जजब्बा लिए देश की सेवा में जाने के लिए क्षेत्र के लोग व जय हो ग्रुप प्रफुल्लित है।

सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज जय हो ग्रुप के संयोजक सुनील थपलियाल ने कहा कि जय हो ग्रुप के सक्रिय सदस्य व वकील विनोद विष्ट के बड़े पुत्र अजय विक्रम सिंह विष्ट को ग्रुप सम्मान देकर खुशी जाहिर करते हुए क्षेत्र की युवा पीढ़ी के लिए प्रेणा देने का कार्य करेगा। बतौर मुख्यातिथि उपजिलाधिकारी मुकेश रमोला ने कहा कि जय हो ग्रुप सामाजिक कार्यो में जुटा रहता है आज क्षेत्र की प्रतिभा को सम्मान देने का निर्णय बेहतर है और अजय विक्रम सिंह विष्ट जैसे होनहार युवा का सम्मान देना सही निर्णय रहा। उन्होंने सम्मान देने वाले ग्रुप और सम्मान पाने वाले वायुसेना अधिकारी व उनके परिवार को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। ग्रुप के सदस्य एडवोकेट विनोद विष्ट ने समारोह में उपस्थित सभी का आभार जताया। इस दौरान वायु सेना अधिकारी अजय विक्रम ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान कई सम्मान मिले लेकिन आज जय हो ग्रुप द्वारा सम्मानित किया जाना मेरे व मेरे परिवार के लिए बड़ी बात है । उन्होंने कहा कि इस सम्मान को पाने के बाद जिम्मेदारी अधिक बढ़ गयी है। देश की सेवा तनमन से करने का उन्होंने भरोषा दिया।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी मुकेश रमोला, जय हो ग्रुप के संयोजक सुनील थपलियाल,कोषाध्यक्ष मोहित अग्रवाल,विनोद विष्ट, अभय विष्ट, द्वारिका सेमवाल,गिरीश चौहान,मदन पैन्यूली, अनिल रावत,आशीष पंवार,प्रदीप सिंह उर्फ मस्तु, विनोद नौटियाल,आशीष चौहान, संजीव ,विक्की रावत सहित बड़ी संख्या में जय हो ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

हादसा:कार उफनती गंगा नदी में समाई, कार व कार सवार लापता, खोज व बचाव कार्य जारी

admin

बडी़ खबर। हाईकोर्ट ने उत्तरकाशी मस्जिद को लेकर की सुनवाई कहा कानुन व्यवस्था बनाये रखे प्रशासन और अब अगली सुनवाई 27नवम्बर ….पढें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत चलाया जायेगा स्वच्छता अभियान;अभिषेक रुहेला

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page