Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उद्यान विभाग ने तीस सेब के बागवानों को उच्च तकनीक प्रशिक्षण के लिये भेजा हिमांचल।

उत्तरकाशी/ अरविन्द थपलियाल।उद्यान विभाग के द्वारा जिले के किसानों को सेब और कीवी की बागवानी की उच्च तकनीकी का प्रशिक्षण देने केे लिए इस साल नब्बे किसानों को हिमाचल प्रदेश के डा.वाईएस परमार विश्वविद्यालय नौणी सोलन का भ्रमण कराया जाएगा। इस योजना की शुरूआत में जिले के तीस किसानों का पहला दल तीन दिवसीय प्रशिक्षण के लिए सोलन रवाना हो गया है।

मुख्य विकास अधिकारी जय किशन ने जिला मुख्यालय से आज किसानों के दल को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जय किशन ने कहा कि किसानों की आजीविका को बढाने के लिए बागवानी के क्षेत्र में विद्यमान संभावनाओं को देखते हुए जिले के किसानों को सेब एवं कीवी की बागवानी के उच्च तकनीकी प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए बागवानी के क्षेत्र में ख्यातिप्राप्त हिमाचल प्रदेश के डा.वाईएस परमार औद्यानिकी विश्वविद्यालय सोलन में जिले के किसानों को तीन दिन के प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है। पहले चरण में जिले से गंगा घाटी के तीस किसान सोलन रवाना किए गए हैं जिनमें से चौदह किसान वाईब्रेंट विलेज से संबंधित हैं। अगले दो चरणों में भी जिले की यमुना घाटी सहित अन्य क्षेत्रों के साठ किसानों को प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।

इस मौके पर मुख्य उद्यान अधिकारी डा. डीके तिवारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

महाविद्यालय के युवा पर्यटन क्लब के तत्वावधान में ली गई ‘हिमालय प्रतिज्ञा

Jp Bahuguna

यमुना घाटी मशरूम उत्पादन संघ के अध्यक्ष चुने गए वरिष्ठ पत्रकार विजेंद्र रावत

admin

उत्तरकाशी :चारधाम यात्रा, सुरक्षित, सुब्यवस्थित संचालित करवाना पहली प्राथमिकता :संतोष कुंवर

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page