Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम देहरादून बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

बड़ी खबर :मंत्री के ताबड़तोड़ छापो पर 24 घंटो के भीतर कार्यवाही, डमी फर्जी राइस मीलों के इम्पैनलमेन्ट हुए निलंबित और टारगेट हुआ निरस्त

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो 
*देहरादून*:

 

विगत दिनों उत्तराखंड सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने उधमसिंह नगर जनपद के बाजपुर और जसपुर में राइस मिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की थी । जहाँ खाद्य मंत्री को अपने निरीक्षण में कई सारी खामियां देखने को मिली। जिसपर विभाग ने नियमो का पालन ना कर रही मिलों पर कार्यवाही की है। और ऐसी कुल 04 मिलो को सस्पेन्ड किया है। जिनमे धनलक्ष्मी सीड्स बाजपुर , महाबीर राइस मिल बाजपुर ,Asm इंडस्ट्रीज्ज बाजपुर और पंजाब राइस मिल जसपुर शामिल हैं।

दरअसल बीते रोज खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने जनपद उधमसिंह नगर के बाजपुर व जसपुर में कई मिलों का औचक निरीक्षण किया था जहां कई मिलों में नियमो का उलंघन पाया गया।इसी परिपेक्ष्य में खाद्य विभाग द्वारा यह कारवाही की गई है।

खाद्य मंत्री ने बताया कि वहीं ASM इंडस्ट्रीज बाजपुर के अपने निरीक्षण में उन्हें यह प्लांट बंद खंडर अवस्था में मिला। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह प्लांट संचालन की अवस्था मे नही है क्योंकि जहां यहां धूल फैली हुई है तो वहीं यहां पर कर्मचारियों का ना होना भी इस बात की पुष्टि करता है कि यह प्लांट भी बंद है।

कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह सारे प्लांट सिर्फ एक डमी के रूप में लगाए गए है जिसका उद्देश्य सिर्फ धान का क्रय करना है।कहा कि जिन भी मिलों में कमियां पाई गई हैं उनमें सोर टैक्स मशीन, ड्रायर प्लांट, ब्लेन्डिंग मशीन का ना होना पाया गया इसके अलावा भी कई अन्य खामियां इन मिलों में देखने मे आई।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्री से मुलाकात कर की चार नदियों में खनन अवधि बढ़ाने की अपील

admin

चंपावत विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण को विधानसभा की सदस्यता से अपना त्यागपत्र सौंपा

admin

दम तोड़ती शिक्षा स्वास्थ्य व्यवस्था को बिच भाजपा का तीन साल बेमिसाल निराशाजनक: मनीष राणा

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page