Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव चमोली राज्य उत्तराखंड शिक्षा

महाविद्यालय में आयोजित किया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

 

यमुनोत्री express ब्यूरो 
कर्णप्रयाग/चमोली

डा.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं का एक जागरूक कैंप आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, प्राध्यापक एवं प्राचार्य सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. तलवाड़ ने बताया कि संविधान द्वारा मतदान का जो अधिकार प्रदान किया गया है हमको एक जागरूक नागरिक के तहत उस अधिकार का प्रयोग करना चाहिए ,साथ ही मतदाता सूची में अपना एवं अपने संबंधियों का नाम दर्ज करने के लिए जागरूक रहना चाहिए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नोडल अधिकारी डा. सत्यराज सिंह ने बताया कि बी एल ओ के माध्यम से किस प्रकार नए मतदाता के रूप में मतदाता सूची में पंजीकृत हो सकते हैं।
कार्यक्रम में अलग-अलग वक्ताओं ने बताया कि फॉर्म 6, फॉर्म 7,तथा फॉर्म 8 किस प्रकार बीएलओ के माध्यम से हम भर सकते हैं।
कार्यक्रम में डा.कविता पाठक, डा. मदन शर्मा, डॉ विजय कुमार, डॉ कीर्तिराम डंगवाल,डा स्वाति सुंदरियाल, डॉ शालिनी सैनी, डॉ पूनम चौहान, डॉ हरीश बहुगुणा, डा नरेंद्र पंघाल आदि उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तरकाशी :जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की  सचिव ने की श्रमिकों के परिजनों से मुलाकात, दी फ़ौरी राहत

Jp Bahuguna

कोविड कर्फ्यू का कड़ाई से हो अनुपालन , कई दुकानें कराई बन्द, व्यापारियों ने जताई नाराजगी ,पढ़े पूरी खबर….

admin

उत्तरकाशी के सिलक्यारा में रेस्क्यू ऑपरेशन पर वर्चुअल माध्यम से निरंतर निगरानी बनाए हुए हैं मुख्यमंत्री श्री धामी

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page