Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :टनल में फंसे मजदूरों को सकुशल बाहर निकालना सरकार की पहली प्राथमिकता :वी के सिंह

 

जयप्रकाश बहुगुणा
सिलक्यारा /उत्तरकाशी

 

केंद्रीय नागर विमानन, सड़क परिवहन राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल (रिटायर्ड )वी के सिंह ने कहा कि टनल के अंदर फंसे मजदूरों को सकुशल बाहर निकालना सरकार की पहली प्राथमिकता है, जनरल सिंह ने आज सिलक्यारा में टनल साईट का स्थलीय निरीक्षण किया !सिलक्यारा टनल में आज ऑगर मशीन की स्थापना का कार्य पूर्ण होने के बाद सुरंग के भीतर जमा मलवे में ड्रीलिंग शुरू हो चुकी है। 6 मीटर लंबा एक पाईप ड्रिलिंग पूरी हुई। दूसरे पाइप की ड्रिलिंग जारी है ।

केंद्रीय नागर विमानन, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल (रिटा.) वीके सिंह ने सिलक्यारा टनल में रेस्क्यू ऑपरेशन एवं ऑगर मशीन से ड्रिलिंग की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। जनरल सिंह ने अधिकारियों की बैठक लेकर रेस्क्यू अभियान की समीक्षा की और पत्रकारों से वार्ता कर रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टनल में फंसे मजदूरों को निकालना सरकार की पहली प्राथमिकता है। टनल बिशेषज्ञों के अंतरराष्ट्रीय संगठन और विशिष्ट प्रकृति के रेस्क्यू कार्यों में उच्चतम कोटि की दक्षता व अनुभव रखने वाले संगठनों व विशेषज्ञों से भी लगातार सलाह मशविरा किया जा रहा है। सरकार मज़दूरों को जल्द से जल्द बाहर निकालने के लिये हर संभव प्रयास कर रही है और वैकल्पिक रणनीति भी तैयार रखी गई है। राज्य सरकार रेस्क्यू अभियान में उल्लेखनीय और सराहनीय सहयोग कर रही है।रेस्क्यू अभियान पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अभियान जल्द कामयाबी के साथ से संपन्न हो जाएगा।
इस दौरान सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव अनुराग जैन, चीफ इंजीनियर राहुल गुप्ता, उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी, टनल रेस्क्यू प्रभारी कर्नल दीपक पाटिल एनएचआईडीसीएल के अधिशासी निदेशक संदीप सुधेरा और निदेशक अंशु मनीष खलको उपस्थित रहे।

Related posts

भारतीय रेड क्रॉस उत्तराखंड की नई स्टेट मैनेजिंग कमेटी गठित — ओंकार बहुगुणा बने चेयरमैन, मनोज सनवाल वाइस चेयरमैन …. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:सभी नागरिकों को जागरूक होकर सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु कार्य करना है:-अभिषेक रुहेला

admin

कर्णप्रयाग कॉलेज में 25वां उत्तराखंड स्थापना दिवस: एनएसएस द्वारा अलकनंदा-पिंडर सफाई अभियान आयोजित.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page