Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव धर्म राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :वैदिक मंत्रोचार के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

भैयादूज के पावन पर्व पर आज बुधवार को सुबह 11:57 बजे विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। जिसके बाद शीतकाल में छह माह तक मां यमुना के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली) में होंगे।
श्री पांच पंडा समिति यमुनोत्री धाम के  अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया है कि भैया दूज के पावन पर्व पर बुधवार सुबह मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली से शनिदेव की डोली यमुनोत्री धाम पहुंची । जहां विधिवत पूजा अर्चना एवं हवन यज्ञ क्रिया के बाद 11 बजकर 57 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए
यमुनोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए गये ।इस दौरान धाम में सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे !
कपाट बंद करने के बाद मां यमुना की डोली यमुनोत्री धाम से शनि देव की डोली की अगुवाई में अपने शीतकालीन प्रवास खुशीमठ के लिए रवाना हुई । यमुनोत्री  धाम के कपाट बंद होने के बाद शीतकाल में छह माह तक मां यमुना की पूजा अर्चना उनके शीतकालीन प्रवास खुशीमठ में होगी तथा यहीं पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु शीतकाल में छह माह तक मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे। जिसके बाद अगले साल पुनः अक्षय तृतीया के पर्व पर ग्रीष्म काल के लिए यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इस यात्रा वर्ष में यमुनोत्री धाम में दर्शनों के लिए साढ़े सात लाख श्रद्धालु पहुंचे !

Related posts

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किए आदि कैलाश के विराट दर्शन, आदि कैलाश की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने मोदी,प्रधानमंत्री  के भ्रमण से आदि कैलाश क्षेत्र में अध्यात्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी के नालू पानी के पास मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त एक घायल।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :चारधाम यात्रियों का गंगोत्री विधायक व डीएम ने माल्यार्पण कर किया स्वागत

admin

You cannot copy content of this page