Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सिलक्यारा सुरंग- श्रमिकों के परिजनों से कराई बात, बोले, हम अंदर सुरक्षित हैं पढ़े पूरी खबर…

उत्तरकाशी।
सिलक्यारा सुरंग के अन्दर फंसे मजदूरों की कुशलक्षेम जानने उनके परिजन भी यहां पहुंच रहे हैं। पुलिस ने पाइप के जरिए अन्दर फंसे श्रमिकों की परिजनों से बात भी कराई।
उत्तरकाशी पुलिस के सीओ ऑपरेशन प्रशांत कुमार ने टनल के अन्दर फंसे श्रमिकों से पाइप के माध्यम से उनके परिजनों की बातचीत करवाकर धैर्य बंधाया। बातचीत में श्रमिकों ने बताया कि वे सभी अंदर सुरक्षित हैं।

अंदर फंसे कोटद्वार निवासी गंभीर सिंह नेगी के बेटे ने उनसे सम्पर्क कर कुशलक्षेम जानी। साथ ही उनको बाहर से शासन- प्रशासन की ओर से तेजी से किये जा रहे रेस्क्यू कार्यों की जानकारी दी। उत्तरकाशी पुलिस कंट्रोल रूम से भी श्रमिकों के परिजनों से सम्पर्क कर उनको अपडेट देने का काम किया जा रहा है। सुरंग में सुराख और पाइप से रसद, पानी व ऑक्सीजन की लगातार आपूर्ति की जा रही है। खाने के रूप में चने, ड्राई फ्रूट्स, बिस्कुट, चिप्स इत्यादि पाइप से कंप्रेसर के जरिए भेजे जा रहे हैं।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

कार्रवाई ।कूड़ा निस्तारण के नाम गबन वाला अभियुक्त केरल से गिरप्तार।

Arvind Thapliyal

सीओ ने प्रशिक्षु राजस्व उप निरीक्षकों को दिया व्यवहारिक प्रशिक्षण।

Arvind Thapliyal

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के डामरीकरण को लेकर सामाजिक चेतना “जय हो ग्रुप ” ने उप जिलाधिकारी बड़कोट को दिया ज्ञापन और दी चेतावनी।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page