Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम टिहरी राज्य उत्तराखंड

वाहन दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाएं कम नहीं हो रही है, आज जिला नियन्त्रण कक्ष, टिहरी द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि तोताघाटी के पास एक यूटिलिटी वाहन अनियन्त्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उक्त सूचना मिलते ही SI धर्मेंद्र पंवार के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच गहरी खाई में उतरकर वाहन में सवार 02 लोगों में से एक को घायल अवस्था मे बाहर निकाला तथा प्राथमिक उपचार के उपरांत अस्पताल भिजवाया गया जबकि दूसरे व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी जिसके शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

*घायल व्यक्ति:-* देव सिंह चौधरी उम्र 34 वर्ष R/O विकासनगर
*मृतक:-* दिनेश सिंह चौधरी उम्र 40 वर्ष R/O विकासनगर

Related posts

यमुनोत्री रोपवे प्रोजेक्ट के लिए पर्यटन विभाग ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की उपस्थिति में किया अनुबंध

admin

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में तीसरे दिन शिविरार्थियों ने किया आर्थिक सर्वेक्षण।

Arvind Thapliyal

गंगोत्री :- कर्नल कोठियाल पहुंचे डूवर टु डूवर…पढ़े खबर

admin

You cannot copy content of this page