Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देश विदेश बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

दिव्यांग बच्चों का सहारा बने परमार्थ के पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती,यूट्यूब चैनल पर इंटरब्यू और बच्चों के साथ बिताये पल की खबर को देखे व पढ़े …..

सुनील थपलियाल उत्त्तरकाशी

उत्त्तरकाशी में नौगाँव ब्लॉक के नजदीक  तुनालका  में विजय दिव्यांग पब्लिक स्कूल की प्रबंधक विजय लक्ष्मी जोशी की अपनी कोई औलाद नहीं है, लेकिन दिव्यांग बच्चों को ये अपना जिगर का टुकड़ा मानती हैं। दिव्यांग बच्चों का सहारा हैं ये । इन बच्चों को ढ़ेड साल पहले तक केंद्र की मदद मिलती थी लेकिन उसके बाद कोई सहारा नही रहा तो ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद महाराज इन दिव्यांगों के सहारा बने। शुक्रवार को परमार्थ निकेतन आश्रम, ऋषिकेश के स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज अपनी पूरी टीम के साथ तुनालका बड़कोट विजय दिव्यांग छात्रावास पब्लिक स्कूल पहुँचे । जहा स्वामी जी और साधवी भगवती सरस्वती का दिव्यांग छात्र छात्राओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। वर्ष 2007 से तुनालका में संचालित विजय पब्लिक दिव्यांग आवासीय विद्यालय को परमार्थ निकेतन आश्रम ने एक वर्ष पहले गोद लिया है, यहां अध्यनरत सभी दिव्यांग छात्रों का भरण पोषण परमार्थ निकेतन द्वारा किया जा रहा है। यमुनोत्री धाम की यात्रा से लौटने के बाद दिव्यांग छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने सरस्वती बन्दना के साथ चिदानन्द सरस्वती महाराज का स्वागत किया।
पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज ने कहा कि दिव्यांगों की सेवा सबसे बड़ी दिव्य सेवा है। इसलिए दिव्यांगों को सहानुभूति दे कर उन्हें अहसास करवाएं कि हम सब उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों की पीड़ा को समझते हुए उन्होंने विद्यालय को गोद लेने का निर्णय लिया । परमार्थ निकेतन बच्चों के सुख दुःख में हमेशा खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि परमार्थ निकेतन का सपना उत्तराखण्ड को दिव्यांग मुक्त बनाना है, इसी मुहिम में गंगा और यमुनाघाटी में स्वास्थ्य शिविर लगा कर दिव्यांगों को निशुल्क उपकरण बांटे जाएंगे।
सत्ताईस वर्ष पहले अमेरिका की धरती छोड़ कर परमार्थ निकेतन आश्रम में साधवी का जीवन जी रही साधवी भगवती सरस्वती ने यमुनोत्री मार्ग पर जगह जगह यमुना में फेंके गए प्लास्टिक कचरे पर नाराजगी जताई और कहा कि यह सब हमारी सभ्य संस्कृति के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए सभी को जागरूक हो कर आगे आना होगा।
कार्यक्रम में विद्यालय की संचालिका विजय लक्ष्मी जोशी, विरेन्द्र जोशी, केशव गिरी महाराज, कबूल पंवार, सुरेंद्र रावत, महावीर पंवार, सोबन सिंह राणा, प्रेस क्लब उत्तरकाशी चिरंजीव सेमवाल, जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष सुनील थपलियाल, राधेकृष्ण उनियाल, दिनेश रावत विजय पाल रावत, तिलक रमोला,जय प्रकाश बहुगुणा,भगवती रतूड़ी,विनोद रावत, सचिन नौटियाल, मदन् पैन्यूली, वीरेंद्र चौहान,नीरज उत्तराखंडी, उपेंद्र असवाल, अनिल रावत, सोबन असवाल, कुंवर सिंह तोमर,अरविन्द थपलियाल, आदि उपस्थित रहे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

तीर्थ स्थलों पर हुडदंग और मर्यादाओं को पार करने वालों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस हुई सख्त

admin

उत्तरकाशी: रवांई शरदोत्सव की दूसरी संध्या में हिमाचली स्टार अरुण जस्टा के गीतों ने मचाई धूम,पढ़े खबर….

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी:जिलाधिकारी ने किया स्वच्छता अभियान के तहत कूड़ा पृथकीकरण पखवाड़े का शुभारंभ

admin

You cannot copy content of this page