Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव चमोली राज्य उत्तराखंड शिक्षा

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कर्णप्रयाग महाविद्यालय परिवार ने ली शपथ

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
कर्णप्रयाग /चमोली

 

कर्णप्रयाग। डॉ० शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रांगण में समस्त महाविद्यालय परिवार ने अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शपथ ली। कार्यक्रम में प्राचार्य, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस वॉलिंटियर्स, विद्यार्थी एवं कर्मचारियों ने कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध तथा लिंग भेद को खत्म करने की शपथ ली।
ज्ञात हो कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने सन् 2012 में पहली बार 11 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। सन् 2023 का अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस को “बालिकाओं को अपना अधिकार जानने” की थीम पर आधारित है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.के.एल तलवाड़ ने विद्यार्थियों को अनेक कानूनी जानकारी तथा अधिकारों के विषय में बताया तथा अपने अधिकारों और कर्तव्यों दोनों के प्रति सजग रहने की बात कही। इस शपथ ग्रहण में महाविद्यालय में उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग से चिकित्सक डा राजीव मौजूद थे, जिन्होंने सभी को शपथ दिलवाई। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी डा.आर.सी भट्ट,डॉ. मृगांक मलासी, डॉ. पंकज कुमार यादव,डा.राधा रावत,डा.शीतल देशवाल, डॉ. के .आर.डंगवाल सहित समस्त प्राध्यापक, विद्यार्थी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

नगर पालिका बड़कोट में सभी मंदिरों, धार्मिक स्थलों सार्वजनिक संस्थानों पर व्यापक स्वच्छता अभियान का आगाज, पढ़े पूरी खबर….

Team Yamunotri Express

80 मेट्रिक टन ऑक्सीजन को प्रदेश के विभिन्न स्थानों के लिए किया रवाना

admin

निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल ने यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के विकास की रूप रेखा तैयार कर जारी किया घोषणा पत्र ..लिंक को क्लिक करें…..

admin

You cannot copy content of this page