Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड रूद्रप्रयाग

दुःखद हादसा :गहरी खाई में गिरने से एक ब्यक्ति की मौत, शव बरामद

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

यहां गहरी खाई में गिरने से एक ब्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई !प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह थाना अगस्तयमुनि द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि अगस्तयमुनि क्षेत्र में सिल्ली के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है, जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर ASI हरीश बंगारी के हमराह SDRF टीम रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम को ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति तिलवाड़ा से अगस्तयमुनि मार्ग पर जा रहा था व अचानक मोटर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया जिसमें उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।

घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम द्वारा 20 मीटर खाई में उतरकर उक्त व्यक्ति के शव को बॉडी बैग में डालकर स्ट्रेचर द्वारा पैदल मार्ग से होते हुऐ मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

*मृतक व्यक्ति का नाम :-*

नवीन वशिष्ठ पुत्र श्री शिव प्रसाद वशिष्ठ, उम्र 48 वर्ष, निवासी- मेकोटी रुद्रप्रयाग।

Related posts

दुखद खबर :सेना के ट्रक में आग लगने से तीन जवानों की मौत,कई घायल

admin

पहल।गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम यात्रा रुट पर दौडेंगी पुलिस मोबाइल बाइक ,DM – SP ने रिबन काटरकर मोबाइल वाहनों को किया गया रवाना….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

पुरोला विधायक के खिलाफ तहरीर देने पर एसडीएम को गढ़वाल आयुक्त कार्यालय में किया अटैच

admin

You cannot copy content of this page