Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :रंवाई घाटी पत्रकार संघ की बैठक में हुई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा -परिचर्चा

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
पुरोला /उत्तरकाशी

रंवाई घाटी पत्रकार संघ की बैठक आज रविवार को नगर पंचायत पुरोला के सभागार में सम्पन हुई !संघ के अध्यक्ष सुनील थपलियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा -परिचर्चा की गई !बैठक में स्थानीय लोक संस्कृति को बढ़ावा देने व प्रचार प्रसार के लिए पौराणिक स्थानीय परिधानों व स्थानीय पकवानों को सरंक्षण करने का निर्णय लिया गया !जिससे रंवाई घाटी की पौराणिक लोक संस्कृति से आने वाली युवा पीढ़ी व देश दुनियाँ को परिचित कराया जा सके!रंवाई घाटी पत्रकार संघ की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि शोसल मिडिया पर किसी भी सदस्य द्वारा किसी भी विभागीय अधिकारी /कर्मचारी या विभाग की कार्यप्रणाली पर बिना सबूतों के टिप्पणी की जाती है तो उनकी स्वयं की जिम्मेदारी होगी, रंवाई घाटी पत्रकार संघ का उससे किसी प्रकार का संबंध नहीं होगा !तथा पत्रकारिता के नाम पर किसी ब्यक्ति द्वारा किसी भी कर्मचारी या संस्थान का उत्पीड़न किया जाता है तो संघ उसके विरुद्ध क़ानूनी कार्यवाही करेगा !इससे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पुरोला हरिमोहन सिंह नेगी ने बैठक में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए सभी पत्रकारों का स्मृति चिन्ह व शॉल भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया गया !नगर पंचायत अध्यक्ष ने अपने सम्भोदन में कहा कि स्वस्थ पत्रकारिता से ही समाज को सही दिशा मिलती है !लोकतंत्र की मजबूती के लिए पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है !रंवाई घाटी पत्रकार संघ ने भी नगर पंचायत अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका आभार प्रकट किया !बैठक में
जिला पत्रकार संघ व रंवाई घाटी पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुनील थपलियाल,, एसयूड़ब्लूजे के अध्यक्ष तिलक रमोला,सरंक्षक वरिष्ठ पत्रकार दिनेश रावत, राधेकृष्ण उनियाल, महामंत्री विजयपाल रावत, जयप्रकाश बहुगुणा, बलदेव भंडारी, वीरेंद्र चौहान, सचिन नौटियाल, भगवती रतूड़ी, अनिल रावत, विनोद रावत, नितिन चौहान, हरीश चौहान, अरविन्द थपलियाल, उपेंद्र असवाल, संदीप चौहान, सोबन असवाल, मदन पैन्यूली आदि पत्रकार उपस्थित रहे !

Related posts

चाय की चुस्कियों के बीच हार जीत का फासला, पढ़े पूरी खबर….

admin

खरादी-कुथनौर के बीच यमुना में स्वच्छता अभियान, रुद्रा ऑर्गनाइजेशन के 17 युवाओं ने लिया ‘सेव हिमालय’ का संकल्प,यात्रा मार्गों पर कूड़ेदान और नियमित कचरा उठाने वाले वाहनों की व्यवस्था की उठाई मांग… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

पर्यावरण संरक्षण व अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक पहचान के लिये हमें जैव-विविधता को फिर से पुनःस्थापित करना होगा:-पद्मश्री रावत

admin

You cannot copy content of this page