Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी धर्म राज्य उत्तराखंड शिक्षा

उत्तरकाशी :वन्यजीव सुरक्षा  सप्ताह के तहत रंवाई रेंज में हुआ गोष्ठी का आयोजन

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट /उत्तरकाशी

वन्यजीव सुरक्षा  सप्ताह के अपर यमुना वन प्रभाग की रंवाई रेंज के राजकीय प्राथमिक विद्यालय गडाल गॉव (सरनौल )में वनकर्मियों द्वारा गोष्ठी का आयोजन कर छात्र छात्राओं को वन व वन्यजीवों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई !गोष्ठी को सम्भोधित करते हुए वन दरोगा कपिल आर्य ने कहा कि हम सभी का दायित्व बनता है कि हम अपने आसपास के पर्यावरण को स्वस्थ व स्वच्छ रखने के लिए वनो व वनों पर आश्रित वन्यजीवों का सरंक्षण करें ताकि पर्यावरणीय संतुलन बना रहे !वन दरोगा श्रीमती मीरा बर्थवाल राणा ने गोष्ठी में जानकारी देते हुए बताया कि वन्यजीवो का सरंक्षण मानव समुदाय के लिए जरूरी है, श्रीमती राणा ने छात्र छत्राओं को मानव व वन्यजीव संघर्ष से बचाव के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी !गोष्ठी में विद्यालय के प्रधानाध्यापक धूलि चंद लोधी, जबर सिंह रावत सहित वनकर्मी व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे !

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से शिष्टाचार भेंट

admin

साईं सृजन पटल नई पीढ़ी को उतराखंड के लोक-जीवन की समृद्ध परंपरा ‘औखांण’ से करायेगा रू-ब-रू:डा.के.एल.तलवाड़

Arvind Thapliyal

नोडल अधिकारी/पुलिस महानिरीक्षक पंहुचे गंगोत्री धाम यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर दिये जरुरी दिशा-निर्देश…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page