Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी धर्म राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :गाँधी व शास्त्री हमारे सामाजिक, राजनितिक व ब्यक्तिगत जीवन के लिए प्रेरणास्रोत :जोशी

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

सत्य अहिंसा और शांति के पथ प्रदर्शक महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 154वीं जयंती के अवसर पर विकास भवन परिसर में जिला विकास अधिकारी रमेश चंद्र ने ध्वजारोहण किया l

विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी ने महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र का अनावरण करते हुये, दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। इस दौरान विभिन्न विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी गांधी जी व शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

उन्होंने दोनों महापुरुषों को नमन करते हुए कहा कि भारत के इतिहास में आज का दिन बड़ा महत्व रखता है। आज के दिन भारत की दो महान विभूतियों का जन्म हुआ। दोनों विभूतियों ने भारत के इतिहास में बड़ी भूमिका निभाई। उनके जीवन,संघर्ष और आदर्शों से हम सभी साल दर साल प्रेरित होते आएं है। महापुरुषों के जीवन से जितनी भी प्रेरणा ली जाय वह कम है। महान व्यक्तियों का जीवन हमेशा हमारे लिए प्रासंगिक रहा है। उनके आदर्शों एवं नैतिक मूल्यों की आवश्यकता समय के साथ बढ़ती जा रही है। महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी राजनीति क्षेत्र, सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन में हम सबके प्रेरणा के स्रोत बने। उन्होंने हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई ।

इस अवसर पर विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों ने रघु पति राघव राजा राम धुन गाकर महात्मा गाँधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व० श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को नमन करते हुये उनके जीवन संघर्ष उनकी देश सेवा, जीवन मूल्यों तथा विशेष रूप से निर्बलों के कल्याण संबधी अन्त्योदय की उनकी अवधारणा भावनात्मक एकता, राष्ट्रीय एवं अखण्डता को लेकर विभिन्न अपने विचार रखे l

इस दौरान मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, मुख्य उद्यान अधिकारी डीके तिवारी, अर्थ एवं संख्याधिकारी चेतना अरोड़ा, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग नितिन पाण्डे, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी, सहित विभिन्न विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

सरस्वती शिशु मंदिर में दंत विशेषज्ञ डॉक्टरों ने किया 150छात्र/छात्राओं के दांतों का परीक्षण दी महत्वपूर्ण जानकारियां… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा का हुआ विस्तार, मनोज अवस्थी बने संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत युवा कल्याण विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page