Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

उत्तरकाशी :स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत युवा कल्याण विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आज रविवार को देशव्यापी स्वच्छता अभियान ‘एक तारीख एक घंटा’ के तहत युवा कल्याण एवं प्रा०र०द० विभाग के तत्वावधान में विकास भवन स्थिति विभिन्न स्थानों में जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री विजय प्रताप भण्डारी की मौजूदगी में स्वयंसेवकों / स्वयंसेविकाओं के द्वारा वृहद रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया l

स्वच्छता अभियान में पांच-पांच लोगों के अलग-अलग ग्रुप बनाये गये l जिनके द्वारा विकास भवन में विभिन्न जगहों पर सफाई अभियान संचालित किया गया l सफाई अभियान में विभिन्न स्थानों से करीब 30-35 बोरे कूड़े के एकत्रित किये गये l जिन्हें निस्तारण के लिये नगर पालिका को सौंपा गया l इस मौके पर सभी स्वयंसेवकों व स्वयंसेविकाओं ने एक जुट होकर राष्ट्रपति महात्मा गांधी जी जंयती की पूर्व संध्या पर सफाई अभियान चलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की l

स्वच्छता अभियान में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार सिंह, इन्द्रमणी बौड़ाई, धरती चन्द्र रमोला, महादेव गुसांई, सुनील गुसांई, विजय सेमवाल, अनुराग सहित विभिन्न विभागों में कार्यरत स्वयं सेवक व सेविकाएं मौजूद रही l

Related posts

बड़ी खबर :उत्तरकाशी का सोमेश पंवार बना “प्लान इंडिया डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया”का टॉपर

Jp Bahuguna

नौगांव निर्दलीय प्रत्याशी यशवंत कुमार ने सैकड़ों समर्थकों के साथ किया चुनावी कार्यलय का उद्घाटन… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:एक साल के कार्यकाल में सरकार ने रखी ऐतिहासिक कार्यों की नींव:दुर्गेश्वर लाल

admin

You cannot copy content of this page