Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम टिहरी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

दुःखद :वाहन दुर्घटना में दो की मौत, एसडीआरएफ ने किये शव बरामद

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

यहां एक वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई !प्राप्त जानकारी के अनुसार कल दिनांक 25 सितम्बर 2023 को पुलिस चौकी नैनबाग टिहरी गढ़वाल द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि नैनबाग क्षेत्र मरोड़ बैंड के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 600 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उक्त सूचना प्राप्त SDRF टीम मुख्य आरक्षी प्रदीप पंवार के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम को घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन में 02 लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। अत्यधिक रात्रि व दुर्गम मार्ग होने के कारण रात्रि में शवों को निकालना संभव नही हो पाया।

आज पुनः SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ रोप द्वारा खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुँच बनायी व दोनों शवो को रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

गौरतलब है कि उक्त वाहन किआ सोनेट (UK 08 AY 1973) बड़कोट से देहरादून की ओर आ रहा था व मरोड़ बैंड के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

*मृतकों का विवरण*

1. श्री विजय वालिया पुत्र श्री रामचंद्र वालिया उम्र लगभग 53 वर्ष, निवासी – ग्राम सेवला कल पटेल नगर देहरादून

2. श्री पवन कुमार पुत्र श्री रतन सिंह, उम्र 67 वर्ष, निवासी – जगजीतपुर कनखल हरिद्वार।

Related posts

कूटरचना कर फर्जी रजिस्ट्रेशन तैयार करने पर दो के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज,बिना रजिस्ट्रेशन व रजिस्ट्रेशन की तिथि से पूर्व यात्रा न करें- SP

Arvind Thapliyal

जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने माघ मेले मचाया धमाल।

Arvind Thapliyal

 कर्णप्रयाग महाविद्यालय में 15 अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र हुए सम्मानित

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page