Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम धर्म राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :तीर्थयात्री के खोये बैग को नकदी व मोबाईल के साथ पुलिस ने वापस लौटाया

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट /उत्तरकाशी

चारधाम यात्रा ड्यूटी में तैनात पुलिस के जवान आये दिन अपनी कर्मठता व ईमानदारी के लिए जाने जाते रहे हैं, यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर जानकीचट्टी में तैनात पुलिसकर्मियों ने आज यहां एक यात्री का हजारों रूपये कैश, मोबाईल व अन्य सामान सहित खोये एक बैग को वापस लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया !कच्छ, गुजरात से चारधाम यात्रा पर आये तीर्थयात्री जुवानसंग जडेजा का 14,500 रु0, एक मोबाईल फोन व अन्य सामान से भरा बैग आज सोमवार को को यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री पैदल रास्ते में राम मन्दिर के आस-पास खो गया था, तीर्थयात्री द्वारा खोये बैग के सम्बन्ध में डायल 112 पर सूचना दी गयी, 112 में नियुक्त कांस्टेबल अंकित गौड द्वारा सूचना को तुरन्त चौकी जानकीचट्टी पर ट्रांसफर किया गया। चौकी जानकीचट्टी में तैनात अपर उपनिरीक्षक रमेश लाल, कांस्टेबल जगमोहन सिंह व अनूप कुमार के द्वारा बैग को तलाश कर नकदी, मोबाईल व अन्य समान के साथ वापस श्रद्धालु के सुपुर्द किया गया। तीर्थयात्री द्वारा उत्तरकाशी पुलिस के जवानों की सराहना करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related posts

बड़कोट:- काष्ठकला से तैयार नव निर्मित प्राचीन तटेश्वर महादेव मंदिर का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई प्राण प्रतिष्ठा,देखे वीडियो में व पढ़े पूरी खबर……..

admin

यमुनोत्री धाम में यात्रा व्यवस्था को लेकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, प्रशासन ने दी कड़ी चेतावनी,यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जाम की खबरें पूरी तरह भ्रामक,यात्रा मैनेजमेंट के तहत सुरक्षा के लिए नियंत्रित की जा रही भीड़: एसडीएम

Arvind Thapliyal

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 से प्रदेश की महिला उद्यमियों को मिलेगा लाभ:आशा नौटियाल

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page