Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड

दुखद हादसा :वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत,, एसडीआएफ ने किये शव बरामद

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

यहां हुए एक वाहन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है !प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनाँक 05 सितम्बर 2023 को थाना कपकोट द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि कपकोट से आगे पनपतिया के पास एक वाहन अनियंत्रित होने से खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम एडिशनल उपनिरीक्षक रवि रावत के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया उक्त बोलेरो पिकअप वाहन (UK02CA0842), कपकोट से पनपतिया मार्ग पर जा रहा था इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। उक्त वाहन में तीन व्यक्ति सवार थे जिनकी मोके पर मृत्यु हो गयी थी।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप द्वारा 100 मीटर गहरी खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुंच बनाई व कड़ी मशक्कत करते हुए तीनो शवो को रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

*मृतको का विवरण :-*
1. श्री बलराम पुत्र किशन उम्र 45 वर्ष, निवासी- तल्ला सुपी, बागेश्वर।
2. श्री महेंद्र सिंह उम्र 40 वर्ष, निवासी- तलाई, बागेश्वर।
3. श्री संजय पुत्र हुकुम राम उम्र 35 वर्ष, निवासी- रिखाडी, बागेश्वर।

Related posts

बड़कोट में हरेला पर्व की रही धूम,जगह जगह हुए विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण, पढ़े पूरी खबर…..

Team Yamunotri Express

दुःखद। यमुनोत्री धाम में गुजरात के सूरत के श्रद्वालु की हार्टअटैक से मौत… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

कर्णप्रयाग महाविद्यालय  में भारतीय स्टेट बैंक ने दी डिजिटल बैंकिग की जानकारी

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page