Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव चमोली राज्य उत्तराखंड शिक्षा

 कर्णप्रयाग महाविद्यालय में 15 अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र हुए सम्मानित

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो 

कर्णप्रयाग /चमोली

डा.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग चमोली में स्वतन्त्रता दिवस समारोह के अवसर पर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी स्व.भजन सिंह तोपाल के पुत्र अध्यापक गोविंद सिंह तोपाल को सम्मानित किया गया।प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने झंडारोहण कार्यक्रम के पश्चात ऑडिटोरियम में गोविंद सिंह तोपवाल को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। स्मृति चिन्ह, श्रीफल के साथ नकद राशि भेंट स्वरूप दी गई। उल्लेखनीय है कि जनपद चमोली के कनखुल ग्रामवासी भजन सिंह तोपाल ने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ आजाद हिंद फौज में शामिल होकर अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया था। प्राचार्य ने कहा कि शहीदों के परिजनों का सम्मान अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। डा.वेणीराम राम अंथवाल और वैयक्तिक अधिकारी सोहन लाल मुनियाल ने उत्तराखंड के अमर शहीदों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।एनसीसी इंचार्ज डा.वाई.सी.नैनवाल के निर्देशन में कैडेट्स ने मार्चपास्ट और देशभक्ति की लघु नाटिका प्रस्तुत की। सांस्कृतिक समिति प्रभारी डा.राधा रावत  के निर्देशन में छात्राओं ने देशभक्ति समूहगान प्रस्तुत किये।कार्यक्रम का संचालन समारोहक डा.आर.सी.भट्ट ने किया।इस अवसर पर डा.मानवीरेन्द्र कंडारी,डा.डी.एस.राणा,डा.अखिलेश कुकरेती,डा.के.आर.डंगवाल, डा.हरीश रतूड़ी,डा.चन्द्रावती टम्टा,डा.कविता पाठक,डा.सत्यराज सिंह, डा.हरीश बहुगुणा, डा.रूपेश श्रीवास्तव, डा.स्वाति सुन्द्रियाल, डा.हिना नौटियाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मीना रयाल,जे.एस.रावत,छात्र संघ अध्यक्ष आयुष नेगी सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

सावन की छटा और बादलों की घटा के बीच कपनौल घाटी मे नाग देवताओं का होता श्रृंगार और संस्कृति का विहंगम दृश्य… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

यमुनोत्री धाम में एक और श्रद्धालु की मौत, मृतकों की संख्या पहुंची 20.. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बारिश का कहर,यमुना के बीच में दो महिला और 3 गाय फांसी, 16 और 17 को भारी बारिश की चेतवानी,पढ़े खबर और यूट्यूब चैनल पर देखें रेस्क्यू का वीडियो…….

admin

You cannot copy content of this page