Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

उत्तरकाशी :अनियमितता मिलने पर दस फल- सब्जी विक्रेताओं के किये चालान

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

सब्जी एवं फलों की कीमतों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सब्जी एवं फल विक्रेताओं के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए रेट लिस्ट प्रदर्शित न करने तथा बाट माप के मामलों में 10 विक्रेताओं का चालान कर पॉंच हजार रूपये की प्रशमन राशि वसूल की गई है। जिलाधिकारी ने कहा है कि इस तरह के अभियान नियमित रूप से जारी रखे जाएंगे।
सब्जी एवं फलों के दामोें में हाल के दिनों में हुई अत्यधिक वृद्धि को देखते हुए जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कीमतों पर नियंत्रण लगाने के लिए सब्जी एवं फलों की दुकानों व रेहड़ियों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित किए जाने तथा अधिक कीमत वसूलने के मामले में कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए थे।

जिलाधिकारी के निर्देशों पर अमल करते हुए आपूर्ति तथा बाट-माप विभाग के द्वारा आज जिला मुख्यालय स्थित अनेक सब्जी विक्रेताओं की दुकानों पर आकस्मिक निरीक्षण कर रेट लिस्ट एवं तौल उपकरणों की जांच का अभियान चलाया गया। जिला पूर्ति अधिकारी संतोष भट्ट के निर्देशन में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राजेश चंद्र जगूड़ी, पूर्ति निरीक्षक विजेंद्र नाथ और बाट माप निरीक्षक अनिल द्वारा नगर में सब्जी की दुकानों पर रेट लिस्ट तथा बाट एवं माप सामग्री की जांच की गई। जांच के दौरान अनियमितता पाएं जाने पर बाट माप निरीक्षक द्वारा 10 दुकानों के चालान कर मौके पर ही पॉंच हजार रूपये की प्रशमन राशि वसूल की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को इस तरह के औचक निरीक्षण एवं जांच की कार्रवाई नियमित रूप से संचालित किए जाने के निर्देश देते हुए कहा है कि नियमविरूद्ध अधिक कीमत वसूले जाने के मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जायेगी।

Related posts

उत्तरकाशी:रवांईघाटी के सेब उत्पादकों का दल प्रशिक्षण के लिए सोलन हिमाचल प्रदेश रवाना

admin

“राज्य निशानेबाज़ी प्रतियोगिता में उत्तरकाशी पुलिस के संदीप कवि ने जीते सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल”

Team Yamunotri Express

बिरजा इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस,27 बालिकाओं को साईकिल योजना के बांटे चैक।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page