Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट:- आरटीआई कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला , हाथ हुआ फेक्चर , हायर सेंटर रैफर..पढ़े पूरी खबर….

बड़कोट

थाना बड़कोट अंतर्गत पाली गांव निवासी आरटीआई कार्यकर्ता भीष्म चंद पर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा मारपीट की गई। जिनका हाथ मे फेक्चर आ गया। बड़कोट चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद भीष्म चंद को हायर सेंटर रेफर कर दिया। मारपीट के मामले में पुलिस ने थाना बड़कोट में एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आरटीआई कार्यकर्ता भीष्म चंद ने थाने में तहरीर दी है कि बीती शुक्रवार शाम को वह कुथनौर से पाली गांव जा रहे थे। इसी दौरान पुथेली बैंड के पास उन पर गांव के ही राजेंद्र सिंह ने हमला कर दिया। हमलावार ने लठ से उनके सिर पर वार करना चाहा, सिर बचाते हुए उन्होंने हाथ आगे किया और चोट हाथ पर लगी, जिससे उनका हाथ फैक्चर हो गया। इस बीच वहां तीन-चार लोग आये और उन्होंने बीच बचाव किया। भीष्म सिंह ने बताया क‍ि यह मामला लोनिवि व राजस्व भूमि पर अतिक्रमण किए जाने की मुख्यमंत्री हेल्प लाइन ,लोनिवि व राजस्व विभाग से जानकारी चाही गई तो अतिक्रमण माफियो में हड़कंप मचा हुआ है. उन्होंने बताया की आरोपी राजेंद्र सिंह द्वारा हत्या करने का प्रयास किया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर ने बताया की ग्राम पाली निवासी भीष्म सिंह पर उन्ही के गांव के राजेंद्र सिंह ने हमला कर दिया था, भीष्म चंद की तहरीर पर आईपीसी की धारा 325 और 506 में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही।है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

मनरेगा में बदलाव के विरोध में कांग्रेस की “मनरेगा बचाओ” प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी :मानवता की सेवा के लिए रेडक्रॉस उत्तरकाशी के सात सदस्यों को मिला राज्यपाल पुरुस्कार

Jp Bahuguna

देशभक्ति के जज्बे के साथ कर्णप्रयाग कालेज में मनाया गया एनसीसी का 75 वां स्थापना दिवस

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page