Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
खेल देहरादून राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

महाविद्यालय में प्राचार्य ने किया नवीन शैक्षणिक सत्र के लिए समितियों का गठन

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
चकराता

श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता देहरादून में वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए प्राचार्य द्वारा विभिन्न समितियों का गठन किया गया। गुरुवार को प्राचार्य कक्ष में आयोजित बैठक में प्रो.के.एल.तलवाड़ ने प्राध्यापकों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी। प्राचार्य ने कहा कि वर्तमान में समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया चल रही है और सोमवार से निर्धारित समय सारिणी के अनुरूप कक्षाओं का संचालन प्रारंभ हो जायेगा। इस सत्र में कौशल विकास, कॅरिअर काउंसलिंग, नवाचार, ऑनलाइन क्लासेज, कंप्यूटर प्रशिक्षण, आपदा प्रबंधन, एंटी ड्रग्स, वेबसाइट, डीजी लाॅकर सहित नवाचार पर भी विशेष फोकस रहेगा। इन कार्यों के लिए समिति संयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। आगामी दो माह में महाविद्यालय में नैक की पीयर टीम की विजिट भी प्रस्तावित है जिसके लिए एक विशेष टीम का गठन भी कर दिया गया है।बैठक में डा.कामना लोहनी, डा.मंजु अग्रवाल, डा.जितेंद्र दिवाकर, डा.सोनम भट्ट, डा. सुमेर चंद, डा.आराधना भंडारी,डा.स्वाति शर्मा,डा.पवन भट्ट, डा.पूजा रावत व डा.सरन सिंह उपस्थित रहे।

Related posts

गंगोत्री:- हर्षिल घाटी में रिवर राफ्टिंग का आगाज, पर्यटक प्रेमियों में खुशी ,धामी सरकार का जताया आभार ,देखें वीडियो और पढ़े खबर…..

उत्तरकाशी :गाय हमारी संस्कृति व सभ्यता का प्रमुख अंग है :मुख्यमंत्री

Jp Bahuguna

दावे फूस, घर घर नल, पर नलो पर नही आता जल, मीलो दूर से खच्चरों पर लाया जा रहा है पीने का पानी। पढ़े पूरी खबर……

admin

You cannot copy content of this page