Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देहरादून राज्य उत्तराखंड शिक्षा

चकराता :हरेला पर्व पर कालेज में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

 

यमुनोत्री express ब्यूरो 
चकराता

श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता देहरादून में हरेला सप्ताह के अंतर्गत परिसर में पौधारोपण किया गया। मंगलवार को प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने सर्वप्रथम तेजपत्ते का पौधा रोप कर वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की।इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए पौधारोपण को 15 अगस्त तक लगातार चलाया जायेगा।पीटीए के पूर्व अध्यक्ष बलबीर तोमर के सहयोग से वनविभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये फलदार नींबू व अमरूद तथा औषधीय पौधे रीठा व तेजतर्रार के पौधे कालेज की बाउंड्रीवाल के साथ- साथ लगाये गये।एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा.सुमेर चंद ने बताया कि सभी स्वयंसेवियों को हरेला पर्व के अंतर्गत एक पेड़ अनिवार्य रूप से लगाने का लक्ष्य दिया गया है।इस मौके पर डा मंजु अग्रवाल, डा.जितेंद्र दिवाकर, डा.आराधना भंडारी,डा.सरन सिंह, डा.पवन भट्ट, अंकुर शर्मा, रोशन बख्श व अर्जुन सहित विद्यार्थी कुसुम, निकिता,रुचि व महक आदि मौजूद रहे।

Related posts

सीएम ने किया हेस्को और आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के माध्यम से राज्य के पर्वतीय जिलों के गांवों में निर्मित 55 पुलों का वर्चुअल लोकार्पण

Jp Bahuguna

छोटी पहल से शुरू हुई बड़ी परम्परा इस बार मराठा लाइट इन्फेंट्री करेगी बाबा केदार की अगवानी,पढ़े पूरी खबर..

admin

मोरी पुरोला में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की हड़ताल छटवें दिन भी जारी

admin

You cannot copy content of this page