Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून राज्य उत्तराखंड शिक्षा

त्यूणी महाविद्यालय परिसर व आसपास किया गया वृहद वृक्षारोपण

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
त्यूणी /देहरादून

 

पं शिवराम राजकीय महाविद्यालय त्यूणी देहरादून में हरेला पखवाड़े के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर एवं उसके आसपास वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रचार्या प्रो अंजना श्रीवास्तव के नेतृत्व में चलाया गया , उन्होंने कहा कि इस वर्ष “जल-संरक्षण एवं जलधाराओं का पुनर्जीवन” हमारे उत्तराखंड हरेला पर्व की ‘थीम’ है,अतः इसे भी ध्यान में रखकर वृक्षारोपण होना चाहिए ,इस पौधारोपण कार्य में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की । वृक्षारोपण में सभी प्रकार के छायादार , सजावटी एवं फलदार पौधे रोपे गये इसमें नीम ,बकैन,कचनार , मोरपंखी,अमरुद, आंवला ,चूल्लू ,नाशपाती ,आम आदि के पौधे प्रमुख थे । प्रचार्या ने बताया कि वर्षाकाल में प्रत्येक सप्ताह में एक दिन वृक्षारोपण कार्यक्रम अवश्य चलायेंगे , जिससे पूराने पौधों का रखरखाव, निराई गुड़ाई और संरक्षण भी हो सके ,मृत पौधों की जगह नये पेड़ लगाए जा सके । अतः प्रति दिन इनके संरक्षण के लिए महाविद्यालय परिवार तत्पर रहे।
इस पौधारोपण कार्यक्रम के संयोजक पूरन सिंह चौहान असिस्टेंट प्रोफेसर हिन्दी थे !वृक्षारोपण कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डा मीनाक्षी कश्यप ,डा पवन रावत डा सतीश चन्द्र ,डा आशीष बिज्लवाण, डा अजय वर्मा, श्रीमती शर्मिला,डा अवधेश कुमार , खुशीराम, संदीप तोमर, रविन्द्र, प्रमेंद्र रौथाण, शहुकुम सिंह , शमशेर, रमेश , इन्द्रा, किशन आदि ने अपना अपना योगदान दिया।

Related posts

श्रीकृष्ण प्रेम से होती है ज्ञान और वैराग्य की प्राप्ति: गोपालमणि जी

Arvind Thapliyal

यमुनोत्री धाम को मास्टर पलान से बनाने के लिये उठाये जायेंगें प्रभावी कदम: सुंदरम

Arvind Thapliyal

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ द्विदिवसीय नामिका निरीक्षण सम्पन्न।

admin

You cannot copy content of this page